अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई (सोर्सः फाइल फोटो) 
मुंबई

Bhusaval-Khandwa के बीच तीसरी-चौथी लाइन का कार्य हुआ तेज, अतिक्रमण हटा खाली कराई गई 8,250 वर्गमीटर जमीन

Mumbai Rail: मध्य रेलवे ने भुसावल-खंडवा तीसरी-चौथी लाइन प्रोजेक्ट के लिए नेपानगर में 60 अवैध निर्माण हटाकर 8,250 वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई है। ₹3,514 करोड़ का यह प्रोजेक्ट रेल यातायात का दबाव कम करेगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Bhusaval Khandwa Railway Track Expansion: मध्य रेलवे के भुसावल एवं खंडवा के बीच तीसरी-चौथी लाइन बिछाने का काम अब तेज गति से होने वाला है,क्योंकि इस प्रोजेक्ट में बाधा बने निर्माणों को हटा दिया गया है। मध्य रेल के भुसावल मंडल ने रविवार को नेपानगर स्टेशन के निकट संजय नगर क्षेत्र में एक और बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। तीसरी-चौथी लाइन प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट में बाधा बन रहे अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुल 60 अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। इससे लगभग 330 मीटर लंबा क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके साथ 8250 वर्गमीटर रेलवे भूमि को उपयोग के लिए मुक्त कराया गया।

प्रोजेक्ट को मिलेगी गति

बताया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर अब ट्रैक बिछाने तथा परियोजना से संबंधित अन्य आधारभूत संरचना कार्यों को गति मिलेगी। जिससे परियोजना का कार्य तेज होगा। यह अभियान भुसावल मंडल के अभियांत्रिकी एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में चलाया गया। अभियान के सुचारु संचालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) एवं स्थानीय पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी।

131 किमी लंबा प्रोजेक्ट

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के भुसावल एवं एमपी के खंडवा रेल मार्ग के बीच 131 किमी लंबी 3 री 4 थी रेल लाइन का विस्तार किया जा रहा है। 131 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। नेपानगर के संजय नगर क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को हटाकर उनका पुनर्वास भी किया जा रहा है। विस्थापित परिवारों को नगर पालिका द्वारा भातखेड़ा सेक्टर के चूना भट्टा क्षेत्र में 0.95 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है ताकि वे वहां अपने नए मकान बना सकें।

दो प्रमुख मार्ग पर दबाव होगा कम

केंद्र सरकार द्वारा 3,514 करोड़ की लागत वाले इस बहुद्देश्यीय प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। यह रेल मार्ग मुंबई-हावड़ा और दिल्ली-चेन्नई जैसे व्यस्त मार्गों से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य इस मार्ग पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की बढ़ती भीड़ को कम करना है।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला