- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Cpi M Protest Against Fake Kharat
ढोंगी खरात के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
माकपा ने खरात के खिलाफ प्रदर्शन कर अंधविश्वास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Amravati News: नांदगांव खंडेश्वर तहसील अंतर्गत नगर में बस स्टेशन परिसर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा द्वारा अंधविश्वास के विरोध में जोरदार आवाज उठाई गई. पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य के 39 विधायक अंधविश्वास के प्रभाव में आकर कथित रूप से अशोक खरात की धोखाधड़ीपूर्ण तांत्रिक गतिविधियों में शामिल हो गए हैं. माकपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे विधायकों की सूची तुरंत सार्वजनिक की जाए और उनसे इस्तीफा लिया जाए.
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पीड़ित महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो हटाने की भी मांग की गई, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है.सरकार के खिलाफ नारेबाजीपार्टी ने यह भी मांग उठाई कि राज्य के प्रत्येक पुलिस थाने में अंधविश्वासविरोधी प्रकोष्ठ स्थापित कर उसे सक्रिय किया जाए. साथ ही जादूटोना विरोधी अधिनियम के तहत नियम बनाकर उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए.
इन मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत नांदगांव खंडेश्वर बस स्टॉप चौराहे पर प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. माकपा ने यह भी मांग की कि सोशल मीडिया पर स्वयंभू बाबाओं, ज्योतिषियों और तांत्रिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को नियंत्रित करने के लिए एक स्वतंत्र तंत्र बनाया जाए.
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
Pune PMC में बाहरी एजेंसियों पर बढ़ती निर्भरता, विकास परियोजनाओं में करोड़ों का खर्च
NEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली
बढ़ती ईंधन कीमतों से गिग वर्कर्स परेशान, प्रति किलोमीटर 20 रुपये भुगतान की मांग तेज
प्रदर्शन में माकपा के तहसील सचिव शाम शिंदे सहित अशोक केसारखाने, विजय पाटील, योगेश महल्ले, दीपक अंबाडरे, राजेंद्र राऊत, प्रभाकर खडसे, दिलीप महल्ले, शत्रुघ्न नगर, लक्ष्मण झिमटे, रामदास मते, नारायण सोनोने, ज्ञानेश्वर शिंदे, मारुती बंड, विशाल शिंदे, किशोर शिंदे, लालचंद इंगोले और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
Cpi m protest against fake kharat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
May 17, 2026 | 01:47 PMAjay Devgn Help: एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन ने दिया था महिमा चौधरी का साथ, एक्ट्रेस ने सुनाया भावुक किस्सा
May 17, 2026 | 01:44 PMनासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
May 17, 2026 | 01:43 PM22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
May 17, 2026 | 01:42 PMभोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
May 17, 2026 | 01:37 PMनागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा, प्लेटफॉर्म 3 पर आरपीएफ की कार्रवाई; गर्लफ्रेंड संग मिला गांजा तस्कर
May 17, 2026 | 01:35 PMबंगाल चुनाव का नागपुर पर असर, मानसून से पहले झटका; मजदूरों की कमी से सड़क और बिल्डिंग कार्य प्रभावित
May 17, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













