- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Brahmin Sabha Celebrated Lord Parshuram S Birth Anniversary
ब्राह्मण सभा ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, सुंदरकांड और महाप्रसाद का आयोजन
दर्यापुर ब्राह्मण सभा ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन, आरती और महाप्रसाद का लाभ लिया।

Amravati District: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर दर्यापुर ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई गई. दर्यापुरबनोसा स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन, आरती और महाप्रसाद का लाभ लिया.
फोटोब्राह्मण सभाकार्यक्रम की शुरुआत उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी के हाथों दीप प्रज्वलन और पूजन से हुई. मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच भगवान परशुराम की आरती की गई. ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष भरत शुक्ला ने अतिथि सतीश कुलकर्णी का स्वागत किया. इस अवसर पर सभा की ओर से अध्यक्ष भरत शुक्ला और नवनिर्वाचित पार्षद विजया शुक्ला का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर विशेष सत्कार किया.
नागपुर के शाम पांडे और उनके समूह द्वारा रामायण के सुंदरकांड का सुमधुर पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता रही. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुधाकर भारसाकले, भाजपा नेता बालासाहेब हिंगणीकर, बाबाराव पाटिल बरवट सहित विभिन्न दलों के पार्षद और पदाधिकारी उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
साथ ही माहेश्वरी, जैन, गुजराती और अग्रवाल समाज के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. समापन पर सभी उपस्थितों को महाप्रसाद वितरित किया गया. सफल बनाने हेमंत पाठक, शशांक देशपांडे, धनंजय जोशी, बंडूभाऊ शर्मा, प्रमोद जोशी, दीपक उफाले, हर्षल तोत्रे, महेश शर्मा, प्रभाकर जोशी, वर्षाताई उफाले, अनिल तिवारी और जय शुक्ला सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विशेष परिश्रम किया.
Brahmin sabha celebrated lord parshuram s birth anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














