

Rahul Gandhi Bengal Rally Speech: बंगाल का चुनाव अब उस दौर में आ गया है जब आए दिन नए समीकरण पैदा हो रहे हैं। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को राहुल गांधी ने बंगाल के मौदान से ममता को जमकर ललकारा उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैलादी है। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगार हैं जिन्होंने भत्ता मांगा है।
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी ने शारदा और चिटफंड घोटाला किया है। अब राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है, जब बंगाल चुनाव अपने चरम पर है और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है।
दरअसल, राहुल गांधी ने सीधे तौर पर ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, शारदा चिटफंड, जैसे आरोप लगाए हैं। इन बयानों से ममता बनर्जी की स्वच्छ छवि को नुकसान पहुंचने की संभावना मानी जा रही है। इसके अलावा जिस तरह से राहुल गांधी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया वो साफ दिखाता है कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी को उन मुद्दों पर टारगेट कर रहे हैं जो आम जनता से रिलेटेड है। ऐसे में कई जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के इन बयानों से कांग्रेस को भलें ही फायदा न हो लेकिन इससे ममता बनर्जी को इनडायरेक्ट नुकसान हो सकता है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कई प्रमुख मुद्दे उठाए हैं, यह सभी मुद्दे दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी माने जा रहे हैं। फिर चाहे वह रोजगार का मुद्दा हो या फिर घोटालों का।
दरअसल, नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने न केवल तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को निशाने पर लिया ब्लकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी ममता दीदी का घर नहीं छीना है क्योंकि यह लोग जानते हैं कि असली लड़ाई टीएमसी से नहीं है बल्कि असली लड़ाई कांग्रेस पार्टी से है। जो इनके खिलाफ लड़ते हैं उन पर ये लोग पूरी तरह से आक्रमण करते हैं। भाजपा के लोग वोट चोरी करते हैं। इन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी करके चुनाव जीता है।