- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bike Theft Gang Busted
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 14 बाइक जब्त, दो शातिर दबोचे, अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
अमरावती में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 14 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं और दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Amravati City: अमरावती शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद शहर अपराध शाखा ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को पकडकर कुल 14 मोटरसाइकिलें जब्त की है.
अपराध शाखा का दल शहर में पेट्रोलिंग कर रहा था तब उन्हें एक विश्वसनीय जानकारी मिली कि गाडगे नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के साथ दो संदिग्ध व्यक्ति आईएमए हॉल के सामने वाले रास्ते पर खड़े हैं. इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी गौरव विट्ठल ढोने 30, म्हैसपुर, भातकुली, अमरावती व सूरज उर्फ भोला मुन्नालाल सकवार 30, नांदेड बु. दर्यापुर, अमरावती को हिरासत में लिया.
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने टालमटोल जवाब दिए. पश्चात बाइक चोरी की बात कबूल की. जब उनसे अधिक गहनता से पूछताछ की गई, तो उन्होंने शहर के गाडगे नगर, राजापेठ, कोतवाली, फ्रेजरपुरा और अमरावती ग्रामीण के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की.
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश
Pune Metro निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, स्वारगेट-कात्रज मार्ग पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था
पुणे में 4 लाख संपत्तियां टैक्स दायरे से बाहर, ड्रोन सर्वे से खुल सकती है करोड़ों की टैक्स चोरी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 14 विभिन्न कंपनियों की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. जिसकी कीमत 7 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है. इन दोनों का साथी रोशन थोरात खोलापुर, दर्यापुर की तलाश की जा रही है. सभी वाहनों को गाडगेनगर थाने में जमा किया गया.
आरोपियों से और भी अपराध सामने आने की संभावना पुलिस ने जताई. उक्त कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, गजानन ढेवले, आस्तिक देशमुख, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, विकास गुडधे, नईम बेग, विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, प्रभात पोकले व अन्य ने की.
Bike theft gang busted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवा में डगमगाया, फिर रनवे पर टकरा गया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में ‘टेल-स्ट्राइक’
May 21, 2026 | 03:55 PMदूसरा SIM बंद होने की टेंशन खत्म, Airtel, BSNL और Vi के Low Cost Calling Plans ने जीता दिल
May 21, 2026 | 03:53 PMमहाराष्ट्र में National Census 2027 का अगला फेज शुरू, जानें क्या है ये चरण और एन्यूमरेटर्स क्या पूछेंगे सवाल?
May 21, 2026 | 03:47 PMसमुद्र में डूबी युद्धपोत INS गुलदार! भारत में पहली बार शुरू होने जा रहा है सबमरीन टूरिज्म, जानें इसकी खासियत
May 21, 2026 | 03:46 PMUP DA Hike: बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए
May 21, 2026 | 03:38 PMनौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
May 21, 2026 | 03:37 PMइंदौर में रिश्तों का सौदा, पोते की शादी के लिए 13 वर्षीय मासूम को 42 साल के अधेड़ से ब्याहा; 13 पर FIR दर्ज
May 21, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें मार्केट का हाल? | Navbharat Live
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














