-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Anjanagao Surji Municipal Election Date Postponed 20 December
अंजनगांव सुर्जी में न.प. चुनाव की तारीख बढ़ी, पंद्रह दिनों से जारी थी राजनीतिक गतिविधियां
- Written By: आंचल लोखंडे
Amravati District: अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद चुनाव की तारीख बढ़ाकर 20 दिसंबर की गई। 173 सदस्य और 7 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का प्रचार स्थगित। नवीनतम अपडेट पढ़ें।

अंजनगांव सुर्जी में नप चुनाव की तारीख बढ़ी
Anjangao Surji Municipal Election: मतदान में सिर्फ 48 घंटे बचे थे, लेकिन आयोग के एक आदेश ने शहर का पूरा माहौल शांत कर दिया। आयोग द्वारा अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद का चुनाव आगामी 20 दिसंबर को कराने के आदेश जारी किए गए हैं। मतगणना21 दिसंबर को होगी। इसके लिए आयोग ने सुधारित चुनाव कार्यक्रम भी घोषित किया है। अंजनगांव सुर्जी नगर पालिका चुनाव केवल दो दिन दूर थे। सुबह 10 बजे से शहर में यह अफवाह फैलने लगी कि चुनाव टाल दिए गए हैं, और थोड़ी ही देर में यह सच साबित हुआ। तब तक शहर में उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा था।
देखते ही देखते फ़ोन आने लगे कि क्या सच में चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस सूचना के बाद नगर पालिका का प्रचार, जो अंतिम चरण में था, अचानक रुक गया। तीन दिन में अध्यक्ष और सदस्य बनने की उम्मीद लगाए उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर लौट गए। आयोग के आदेश के बाद स्पष्ट हो गया कि 2 दिसंबर को होने वाले चुनाव अब 20 दिसंबर को होंगे, जिससे पिछले पंद्रह दिनों से कार्यकर्ताओं, प्रचार सामग्री और साउंड पर किए गए खर्च व्यर्थ हो गए।
कोर्ट के आदेश के बाद बदला चुनाव कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार आकाश सुखदेव राऊत का आवेदन खारिज कर दिया गया था। उनके कोर्ट जाने के बाद कोर्ट ने उम्मीदवारी बरकरार रखी और 25 नवंबर को निर्णय आया। आयोग ने जब देखा कि उम्मीदवार को उम्मीदवारी वापस लेने का उचित समय दिए बिना सीधे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए थे, तो उन्होंने आदेश दिया कि जिन नगर परिषदों में सदस्य और अध्यक्ष पद के लिए ऐसी गड़बड़ी हुई है, उन सभी नगर परिषदों के चुनाव आगे ढकेल दिए जाएँ। इस निर्णय से शहर में नगरसेवक पद के 173 और अध्यक्ष पद के 7 उम्मीदवारों का प्रचार पूरी तरह रुक गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के किसानों को मुख्यमंत्री सम्मान निधि की किस्त का इंतजार, खातों में राशि डालने की मांग
महिला भक्त का 10 वर्षों तक शोषण, अमरावती के कथित महाराज पर बलात्कार और POCSO का मामला दर्ज
नकली सोयाबीन बीज मामला: अमरावती और अकोला में 19 बीज कंपनियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
अमरावती की पहली महिला ड्रोन पायलट बनीं कल्पना वानखड़े, ड्रोन दीदी परियोजना से मिली नई उड़ान
ये भी पढ़े: किसान की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, इलाज में लापरवाही के आरोप
सुधारित चुनाव कार्यक्रम
- चुनाव कार्यक्रम जारी करने की तारीख: 4 दिसंबर
- उम्मीदवारी आवेदन वापस लेने की अंतिम तारीख: 10 दिसंबर
- चुनाव चिन्ह वितरण और उम्मीदवारों की अंतिम सूची: 11 दिसंबर
- चुनाव की नई तारीख: 20 दिसंबर
- मतगणना: 21 दिसंबर
- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार: 7
- सदस्य पद के उम्मीदवार: 173
Anjanagao surji municipal election date postponed 20 december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PMसागर में गलत ऑपरेशन से पैर में फैला संक्रमण, पीड़ित ने उठाई जांच की मांग; BMC पर इलाज में लापरवाही का आरोप
Jul 20, 2026 | 10:09 PMबालाघाट: डबलमनी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हरिद्वार में छिपा था 500 करोड़ से भी अधिक की ठगी का आरोपी
Jul 20, 2026 | 09:57 PMSawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत
Jul 20, 2026 | 09:49 PMPNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
Jul 20, 2026 | 09:41 PMनए पीएम के आते ही उप-प्रधानमंत्री का डेविड लैमी इस्तीफा, ब्रिटेन सियासी हलचल तेज, जाते-जाते दी बड़ी चेतावनी
Jul 20, 2026 | 09:39 PMसागर: BMC के स्टोर रूम में मिला दो दिन पुराना शव! वार्ड में दुर्गंध से खुला राज, जांच में जुटी पुलिस
Jul 20, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM














