किसी को मिला नगाड़ा तो किसी को बलून, स्थानीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिह्न

Amravati Election: अमरावती जिले में 10 नगर परिषद व 2 नगर पंचायत चुनावों के लिए पार्टी और 194 निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न बांटे गए। चिह्न मिलते ही प्रचार तेज हो गया।
चुनाव चिन्ह बांटना
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Election Symbols Distribution News: अमरावती जिले में होने जा रहे 10 नगर परिषद तथा 2 नगरपंचायत के चुनाव के लिए बुधवार की दोपहर निर्वाचन आयोग ने पार्टी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्नों का वितरण किया। जिसमें मुख्य पार्टी के चुनाव चिह्नों के अलावा लगभग 194 चुनाव चिह्नों का समावेश किया गया है। जिसमें नगाड़ा, ट्यूब लाईट, पंखा सहित रोबोट व टिफिन डब्बा आदि चुनाव चिह्न दिए गए है।

बता दें कि आगामी 2 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 71 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है जबकि सदस्य पद के लिए 1255 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें बीजेपी, कांग्रेस, राकांपा, शरद-अजित गट, शिवसेना शिंदे व उद्धव गुट सहित मनसे, आप, भाकपा, समाजवादी पार्टी, इंडियन युनियन मुस्लिम लीग,एमआईएम,जनता दल से सहित ऑल इंडिया अण्णा द्रविण, जनता दल युनाईटेड,भारत राष्ट्र समिथी, सहित कई राजकीय दल के चिह्नों का समावेश है।

चुनाव चिह्न मिलने से प्रचार हुआ तेज

स्थानीय निकाय चुनाव में कमल, पंजा और अन्य राष्ट्रीय दलों के चिह्न के अलावा अध्यक्ष पद तथा सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशियों को नगाड़ा, टिफिन डब्बा,ऑटो रिक्शा, अलमारी के साथ ही गुडगुडी, बलून ,टोकरी, बेल्ट आदि चुनाव चिह्न मिले हैं। वही कई निर्दलीय को बिस्कीट और नवलखा हार भी चुनाव चिह्न के रुप में दिया गया है।

194 स्वतंत्र चुनाव चिह्न

बता दें कि जहां राष्ट्रीय दलों के चुनाव चिह्नों का वितरण पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को दिया गया है। इसके अलावा चुनाव में खड़े निर्दलीय उम्मीदवारों में लगभग 194 चुनाव चिह्नों का वितरण किया गया है। जिन्हें यह चुनाव चिह्न प्राप्त हुआ वे बुधवार की शाम से ही अपने झंडो व चुनाव चिह्नों के साथ प्रचार में लग गए है।

आज से प्रचार में बढेगा जोर

नपा-नप चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते बडी पार्टीयों के नेता ग्रामीण भागों का लगातार दौरा भी कर रहे है। अब जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न मिल चुका है, तो अब ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com