- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Vida Association Mohabbat E Ramadan Initiative For Brotherhood
अमरावती में मोहब्बत-ए-रमजान: 80 परिवारों के घर पहुंचे हिंदू-मुस्लिम युवा, ईद की सौगात दे पेश की मिसाल
रमजान के महीने में इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हुए 80 जरूरतमंद परिवारों को ईद की मुबारकबाद और उपहार दिए गए।

Amravati Mohabbat-e-Ramadan News: रमजान का मुक़द्दस महीना केवल इबादत का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, त्याग और मानवता की सेवा का भी प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए अमरावती की सामाजिक संस्था ‘विजन इंटेग्रीटी डेवलपमेंट असोशिएशन’ (VIDA) ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत-ए-रमजान’ अभियान के अंतर्गत शहर के खोलापुरी गेट क्षेत्र स्थित सागर नगर परिसर में रहने वाले 80 से अधिक जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के बीच खुशियाँ बांटी गईं।
घर-घर जाकर दी ईद की दस्तक
संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केवल आर्थिक मदद नहीं की, बल्कि खुद उन परिवारों के दरवाजों तक पहुँचकर उन्हें ईद की अग्रिम मुबारकबाद दी। इस दौरान इन परिवारों को इफ्तार के लिए विशेष रूप से खजूर, रूह-अफ़ज़ा और ताजे फलों की सौगात भेंट की गई। इस छोटे से उपहार ने उन परिवारों के चेहरों पर जो मुस्कान बिखेरी, वह इस अभियान की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण रही।
मजहब अलग पर इंसानियत का रास्ता एक
संस्था के अध्यक्ष प्रितेश वाघमारे ने इस पहल के पीछे के विजन को साझा करते हुए कहा, “रमजान की बरकत हमें समाज में संवेदनशीलता और एक-दूसरे के प्रति सहयोग करना सिखाती है। हमारे मजहब और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मोहब्बत, एहतराम (सम्मान) और इंसानियत की राह एक ही है। हम इसी संदेश को समाज के हर कोने तक पहुंचाना चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पुणे न्यूज़: कैब ड्राइवर ने काट ली यात्री की उंगली, किराए को लेकर दोनों में हुई थी बहस
‘विखे-पाटिल के बेटी-दामाद ने किया 100 करोड़ का घोटाला’, सांसद निलेश लंके के सनसनीखेज आराेपों से सियासी हड़कंप
अमरावती: पार्षद मुन्नजर अली को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के फैसले पर लगा स्टे
भिवंडी के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन
इस नेक कार्य को सफल बनाने में संस्था की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की। महासचिव शेख नुरुद्दीन ने विश्वास दिलाया कि समाजहित और भाईचारे को मजबूत करने वाले ऐसे उपक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कोषाध्यक्षा अंकिता वाघमारे और सुर्यांशी वाघमारे सहित सदस्य आमिर नाईम, प्रवीण शेरेकर, और शेख रिजवान केलेवाले के सामूहिक प्रयासों ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव का रूप दे दिया।
आज के दौर में जहां समाज अक्सर ध्रुवीकरण की चपेट में नजर आता है, वहीं अमरावती से उठी ‘विडा’ संस्था की यह गूँज बताती है कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी युवाओं के दिसलों में जिंदा है।
Amravati vida association mohabbat e ramadan initiative for brotherhood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थिएटर के बाद अब OTT पर गरजेगी ‘बॉर्डर 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे सनी देओल की देशभक्ति फिल्म
Mar 19, 2026 | 03:27 PMपुणे न्यूज़: कैब ड्राइवर ने काट ली यात्री की उंगली, किराए को लेकर दोनों में हुई थी बहस
Mar 19, 2026 | 03:25 PM‘सरकार सही चीज कर रही है…’ शशि थरूर के बाद कांग्रेस के इस दिग्गज ने ईरान वॉर पर किया मोदी सरकार का समर्थन
Mar 19, 2026 | 03:23 PMवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महंगी कार से पशु चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 15.30 लाख का माल बरामद
Mar 19, 2026 | 03:20 PMसिरोंचा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत: होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, ठप हो रहा होटल व्यवसाय
Mar 19, 2026 | 03:18 PMमध्य-पूर्व में बढ़ा तेल संकट, हजारों सैनिकों की तैनाती के बीच ट्रंप के सामने बड़ी दुविधा, क्या होगा अगला कदम?
Mar 19, 2026 | 03:14 PMIran-Israel War: खाड़ी में ‘तेल युद्ध’ शुरू! ईरान ने सऊदी-कुवैत की रिफाइनरियों को बनाया निशाना, लगी भीषण आग
Mar 19, 2026 | 03:14 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM













