अमरावती की नई डीसीपी प्रांजलि सोनवणे ने संभाला पदभार, महिला सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता
Amravati Police: अमरावती में नवनियुक्त DCP प्रांजलि सोनवणे ने पदभार ग्रहण कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण, महिला सेल को मजबूत करने और अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई को पहली प्राथमिकता बताया।
Women Safety (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Women Safety: महिला सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता सोनवणे0 डीसीपी प्रांजलि ने संभाला पदभारअमरावती, ब्यूरो। शहर पुलिस आयुक्तालय में नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त प्रांजलि सोनवणे ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शहर में महिला सुरक्षा, महिला सेल की मजबूती, अवैध धंधों पर पूरी तरह रोक और तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने को विशेष प्राथमिकता देंगी।
अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला के नेतृत्व वाली टीम में प्रांजलि सोनवणे जैसी अनुभवी अधिकारी के शामिल होने से शहर पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।महाड पुल हादसे में निभा चुकी हैं सराहनीय भूमिकाउन्होंने विशेष रूप से साल 2016 की उस दुखद घटना को याद किया, जब महाड में एक विशाल पुल ढहने से बड़ी प्राकृतिक आपदा आई थी।
अमरावती पुलिस को मिली नई डीसीपी
उस भीषण संकट के दौरान राहत और बचाव कार्यों में उनके द्वारा किए गए साहसिक और सराहनीय योगदान को प्रशासनिक व सार्वजनिक स्तर पर आज भी याद किया जाता है। उल्लेखनीय है कि पदभार संभालने से पहले प्रांजलि सोनवणे अमरावती सीआईडी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं।
सम्बंधित ख़बरें
आर्केस्ट्रा की आड़ में चलने वाले डांस बार पर CM फडणवीस की नजर, सदन में बोले- कानून में होगा बदलाव
महाराष्ट्र की गोलीबारी की वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और विदेश ताकतों का हाथ, CM फडणवीस का बड़ा खुलासा
मेरी शुभकामनाएं, सचिन अहीर ने शिंदे गुट में जाने से पहले उद्धव को भेजे संदेश में क्या कहा?
महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर अब 76 दिनों तक प्रतिबंध, मछुआरों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
ये भी पढ़े: मेरी शुभकामनाएं, सचिन अहीर ने शिंदे गुट में जाने से पहले उद्धव को भेजे संदेश में क्या कहा?
प्रांजलि सोनवणे ने संभाली जिम्मेदारी
इससे पहले वे पुणे में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं, जहां से पदोन्नत होकर उन्हें अमरावती सीआईडी का एसपी बनाया गया था। अब सरकार ने उन्हें शहर पुलिस उपायुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पुणे और अमरावती से पहले सोनवणे रायगढ़ के महाड और सोलापुर जिलों में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
