महाराष्ट्र की गोलीबारी की वारदातों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और विदेश ताकतों का हाथ, CM फडणवीस का बड़ा खुलासा
Devendra Fadnavis Assembly Speech: महाराष्ट्र में हालिया गोलीबारी की घटनाओं पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि विदेश से संचालित लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ी बात कही।
- Written By: आकाश मसने
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
Devendra Fadnavis On Maharashtra Firing Incidents: महाराष्ट्र में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। अब इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। CM फडणवीस ने मंगलवार को सदन में कहा कि राज्य में हुई गोलीबारी की हालिया घटनाओं के पीछे किसी स्थानीय गैंग का नहीं, बल्कि विदेशों से संचालित होने वाले संगठित जबरन वसूली गिरोहों का हाथ है।
विधानसभा में सीएम फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों को वापस लाने की कोशिश कर रही है जो विदेशों से आपराधिक गिरोह संचालित कर रहे हैं और धमकियां देने के लिए वीपीएन और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब विपक्षी दलों ने इन मामलों तथा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कथित भूमिका की जांच की मांग की है। महाराष्ट्र में हाल में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बारे में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कई सवाल उठाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मेरी शुभकामनाएं, सचिन अहीर ने शिंदे गुट में जाने से पहले उद्धव को भेजे संदेश में क्या कहा?
महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर अब 76 दिनों तक प्रतिबंध, मछुआरों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
यह ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन देवेंद्र फडणवीस है, सचिन अहीर के पाला बदलने पर बरसे आदित्य ठाकरे
वाशिम में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने नागरिकों से की अपील
कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में उठाए सवाल
प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए विजय वडेट्टीवार ने हमलों के पीछे की साजिश की गहन जांच की मांग की और कहा कि अगर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इसमें कोई भूमिका है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। विपक्षी दल के विधायक शेख ने पूछा कि क्या सरकार व्यापारियों से लाखों रुपये की उगाही करने वाले और गोलीबारी की घटनाओं से डर फैलाने वाले संगठित गिरोहों को खत्म करने के लिए कोई खास टीम या कार्यबल बनाएगी।
विपक्ष के सवालाें पर सीएम फडणवीस का जवाब
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विदेश में बैठे जबरन वसूली गैंग कई लोगों को धमकाते हैं। अगर कोई पैसे देने से मना करता है, तो वे स्थानीय अपराधियों से उस व्यक्ति के घर या दुकान के बाहर गोली चलवाते हैं। उनका मकसद लोगों में डर पैदा करना होता है ताकि वे जबरन वसूली के पैसे दे दें। ये लोग बहुत ताकतवर नहीं हैं। वे विदेश में बैठकर डर फैलाकर जबरन वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं।
All Bishnoi gang operatives will be traced and brought to justice. बिश्नोई टोळीतील भाडोत्री गुंडांचा शोध घेऊन सर्वांचा बंदोबस्त केला जाईल. (विधानसभा, मुंबई | दि. 30 जून 2026)#Maharashtra #Mumbai #MonsoonSession2026 pic.twitter.com/SGLXLYkq3Z — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 30, 2026
सीएम फडणवीस ने कहा कि हाल में हुई गोलीबारी की घटनाओं की जांच से यह पता चला है कि शूटर को भारत के बाहर से भेजे गए पैसे का इस्तेमाल करके काम पर रखा गया था। उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें:- क्या नारियल से खोजा जा सकता है जमीन के नीचे का पानी, जानिए अंधविश्वास और विज्ञान का पूरा सच
लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा में राइवलरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के बीच भी राइवलरी है और दोनों अपना दबदबा कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनका भी पता लगाएंगे। जबरन वसूली करने वाले इन गिरोहों और संगठित अपराध सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को जबरन वसूली की धमकियां मिल रही हैं, उन्हें घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गिरोहों को हराने के लिए उस डर को खत्म करना जरूरी है जिसे वे पैदा करना चाहते हैं।
फडणवीस ने कहा कि सरकार पहले से ही कार्रवाई कर रही है और जहां भी जरूरी होगा, अपनी कोशिशें और तेज करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को केंद्र के सामने भी उठाया गया है, क्योंकि आपराधिक नेटवर्क संचालित करने वाले कई लोग विदेश से काम कर रहे हैं।
