अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
Chandur Bazar Police: अमरावती के चांदुर बाजार थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पॉक्सो मामला- फाइल फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: चांदुर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने और प्रताड़ित करने का एक बेहद गंभीर और दुखद मामला सामने आया है।
पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या/दुष्कर्म व पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार आरोपी करण बारस्कर 23 फरवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी को बहलाफुसलाकर एक काम की साइट पर ले गया था।
चांदुर बाजार थाना क्षेत्र में युवती की मौत
वहां एक झोपड़ी में रखकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे प्रसूति के लिए उसके पिता के घर छोड़ दिया। घर पर प्रसूति के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके लगभग 7 महीने बाद आरोपी पुनः उसे प्रिया पार्क के पीछे अपने काम की जगह पर ले गया।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मालाड में शुरू हुआ द ओशन क्लीनअप पायलट प्रोजेक्ट, निरीक्षण के लिए नदी में उतरे तेजिंदर सिंह तिवाना
26 जुलाई 2005 जलप्रलय, 500 मौतें, ₹5500 करोड़ का नुकसान… क्या 21 साल बाद भी सुरक्षित है मुंबई?
ये भी पढ़े: चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोपों की जांच शुरू
वहां ले जाने के महज़ 8 दिनों के भीतर आरोपी ने पीड़िता के पिता को फोन पर सूचना दी कि अनीता की तबीयत खराब है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बेटी की संदिग्ध मौत और उसके साथ हुई प्रताड़ना के बाद पिता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। चांदुर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
