अमरावती पुलिस ने 171 गुम व चोरी मोबाइल लौटाए, दिखाई ‘Hi-Tech’ ट्रेसिंग की ताकत

Lost Mobile Return Program: अमरावती पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए 171 चोरी व गुम मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹26.30 लाख से अधिक है।
Lost Mobile Return Program: अमरावती पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए 171 चोरी व गुम मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹26.30 लाख से अधिक है।
अमरावती पुलिस ने लौटाए मोबाइल (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

171 Mobile Recovered Amravati: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में नागरिकों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। अमरावती शहर पुलिस और सायबर पुलिस की तकनीकी दक्षता से कुल 171 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 26 लाख 30 हजार रुपए बताई गई। पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित लोगों को वापिस किए गए।

सायबर पुलिस स्टेशन के माध्यम से तकनीकी जांच और ट्रेसिंग के जरिए 105 मोबाइल फोन रिकवर किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 लाख 75 हजार रुपये है। इसके अलावा सीईआईआर पोर्टल के जरिए 52 मोबाइल, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख 45 हजार रुपए, वहीं बडनेरा पुलिस ने 14 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले, जिनकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है। कुल 171 मोबाइल जिनकी की अनुमानित 26 लाख 30 हजार रुपए बताई गई।

मोबाइल ट्रेसिंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग

पुलिस आयुक्त चावरिया ने बताया कि मोबाइल ट्रेसिंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे चोरी या गुम मोबाइलों को तेजी से खोजा जा सका। पुलिस ने नागरिकों से यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो पोर्टल पर तुरंत जानकारी अपडेट करें और नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

बढ़ रहे साइबर अपराध : चावरिया

अरविंद चावरिया ने बताया कि बढ़ते तकनीकी उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी तेजी आई है। खासकर ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, और डेटा चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में नागरिकों को जागरूक रहना बेहद जरूरी है।

यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध से जुड़ी घटना घटे, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने का आह्वान किया। पुलिस के मिसिंग मोबाइल डिस्ट्रिब्यूशन प्रोग्राम ने न केवल तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है, बल्कि नागरिकों का भरोसा भी मजबूत किया है। उनका खोया हुआ मोबाइल अब सुरक्षित रूप से वापस मिल सकता है।

पुलिस कर्मी बोरेकर खोजे सबसे अधिक मोबाइल

अपराध शाखा में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल मयूर बोरेकर ने विशेष कार्रवाई की है। उन्होंने सीईआर पोर्टल द्वारा 10 दिनों में कुल 52 मोबाइल को खोजा है। जिनकी कीमत 8 लाख 25 हजार 400 रूपए बताई गई है। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त चावरिया, डीसीपी व पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com