- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Police Md Drug Bust Rajasthan Mumbai Network Azim Sheikh Arrest
Rajasthan-Mumbai Drug Link: अमरावती में MD रैकेट का खुलासा, 2.3 किलो से ज्यादा MD जब्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Amravati MD Drug Case: अमरावती में एमडी ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! राजस्थान से मुंबई होते हुए पहुंच रही थी नशे की खेप। मुख्य सरगना अजीम शेख गिरफ्तार, ड्रग माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त।
- Written By: प्रिया जैस

आरोपी अजीम असद शेख, समीर शेख और सत्यम गणेश सोनवणे (सौजन्य-नवभारत)
Rajasthan Mumbai Drug Link: अमरावती अपराध शाखा की ओर से शनिवार को लालखडी से नवसारी रिंगरोड पर मुंबई से एमडी की खेप लेकर आए और एमडी को लेने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 78 ग्राम एमडी व तीन मोबाइल जब्त किए थे।
यह एमडी मुंबई के आरोपी ने राजस्थान से लाने की बात सामने आई है, जिससे एमडी का नेटवर्क राजस्थान से मुंबई और फिर अमरावती ऐसा फैला हुआ नजर आ रहा है। शहर पुलिस भी नशीले पदार्थों के विरोध में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपना रही है, जिससे एमडी मामले में और भी तस्कर व विक्रेता अपराधियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
तेलंगाना में 550 किलो गांजा किया था जब्त
अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण को 20 मार्च की रात गोपनीय जानकारी मिली थी कि नागपुरीगेट थाने में एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी अजीम असद शेख (माहीम, मुंबई) यह एमडी सप्लाई करने वाला मुख्य सूत्रधार है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
वह शेख समीर शेख अमीर को एमडी की खेप देने के लिए अमरावती आ रहा है। अजीम असद शेख यह एमडी का व्यवसाय करता है। वह एमडी का व्यवसाय करने वाले अन्य लोगों को मुंबई से एमडी की सप्लाई करता है। इसके पूर्व भी अजीम असद के पास से 2025 में तेलंगाना राज्य में 550 किलो गांजा जब्त किया था।
मुंबई से लाई थी एमडी की खेप
आरोपी अजीम असद यह मुंबई से एमडी लेकर अमरावती के एमडी माफियाओं को सप्लाई करने आने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने लालखडी से नवसारी रिंगरोड पर जाल बिछाया। अजीम शेख यह लालखडी से नवसारी रिंगरोड पर आकर खड़ा रहा। पश्चात लालखडी चौक से ऑटो में बैठकर आरोपी शेख समीर शेख अमीर (25, गवलीपुरा, अमरावती) आया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 78 ग्राम एमडी कीमत 11 लाख 70 हजार रुपए, तीन मोबाइल कीमत 56 हजार रुपए सहित कुल 12 लाख 16 हजार रुपए का माल जब्त किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने पर न्यायालय ने 23 मार्च तक पुलिस कस्टडी सुनाई है।
अजीम असद ने राजस्थान से लाई थी एमडी
अजीम असद शेख ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने राजस्थान के मांगीलाल उर्फ मांगी और बिरादा राम उर्फ बिरुजु सेन (मिदियान, नागौर, राजस्थान) के पास से कुल 2 किलो 500 ग्राम एमडी खरीदी कर लाई थी। जिसमें से 2 किलो 220 ग्राम एमडी इसके पूर्व हुई कार्रवाई में जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 3 करोड़ 34 लाख रुपए थी।
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
अपराध शाखा ने बडनेरा थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी मुख्य सूत्रधार सत्यम गणेश सोनवणे (नेताजी नगर, कुर्ला वेस्ट, मुंबई) को भी हिरासत में लिया। आरोपी को बडनेरा पुलिस के हवाले किया गया।
एमडी सेवन करने वालों पर होगी कार्रवाई
शहर में एमडी रखने वाले, सेवन करने वाले और बिक्री करने वालों की जानकारी संकलित की गई है। इन लोगों के खिलाफ आगामी समय में अभियान चलाया जाएगा। एमडी सेवन करने वाले लोगों के नाम सामने आए हैं। वर्ष 2026 में अपराध शाखा ने एमडी बिक्री और रखने वालों के 7 मामले सामने लाए हैं, जिनमें 2 किलो 352 ग्राम एमडी जब्त की गई। इसमें 28 आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया।
इसमें कुछ आरोपियों पर दो से अधिक मामले दर्ज हैं। एमडी में बार-बार सामने आ रहे आरोपियों व उनके परिजनों की संपत्ति की जानकारी जिला निबंधक कार्यालय, मनपा, तहसीलदार व प्रादेशिक वाहन परिवहन विभाग से प्राप्त की जा रही है। उक्त आरोपियों की जानकारी मिलते ही कानूनी नियमों के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी।
Amravati police md drug bust rajasthan mumbai network azim sheikh arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












