Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती पुलिस का बड़ा अभियान, 150 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, बुलेट बाइक चालकों पर कार्रवाई

Modified Silencer: अमरावती ग्रामीण पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर और कटआउट लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 19, 2026 | 09:11 PM

Silencer Seized (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Police: ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहनों, विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिलों में नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर या कटआउट का उपयोग कर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। 15 दिनों में 150 दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है और उनके साइलेंसर भी जब्त किए।

जनता को हो रही थी भारी परेशानी

पुलिस विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई वाहन चालक अपने दुपहिया वाहनों के साइलेंसर में अवैध रूप से बदलाव कर सड़कों पर कर्कश आवाजें निकाल रहे हैं।

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा

इस वजह से बड़े पैमाने पर ध्वनि प्रदूषण हो रहा था और आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों और मरीजों को भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 15 दिनों तक चली विशेष नाकाबंदी मुहिमइस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने जिला यातायात शाखा, अचलपुर यातायात शाखा और जिले के सभी 31 पुलिस थानों के प्रभारियों को ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

सम्बंधित ख़बरें

BEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया

‘संजय राउत के लिए मैं ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आया हूं…’ सांसद नरेश म्हस्के का कड़ा वार

फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका

एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली

150 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त

इसके बाद 4 जून से 18 जून के बीच पूरे जिले में विशेष नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 150 नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को पकड़ा और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने जब तक सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुड़दंग मचाने वाले आखिरी वाहन चालक पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ऐसे निर्देश दिए।

ये भी पढ़े: क्या कांग्रेस में होगा उद्धव की पार्टी विलय? नितेश राणे का बड़ा दावा, बोले- आदित्य ठाकरे शिवसेना यूबीटी के…

नागरिक 112 पर करें शिकायत

जिला यातायात शाखा ने आम नागरिकों से यदि कोई भी वाहन चालक अपने दुपहिया या बुलेट पर इस तरह का मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत उसके वाहन नंबर के साथ पुलिस टोलफ्री नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

Amravati police action modified silencers seized fine collected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 05:11 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.