- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Municipal Fine Konark Infrastructure 9 65 Lakh Sanitation Contract Violation
कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई
Konark Infrastructure: अमरावती नगर निगम ने सफाई कार्य में अनियमितताओं और एग्रीमेंट उल्लंघन के चलते कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Konark Infrastructure (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Fine: अमरावती नगर निगम (मनपा) द्वारा कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ शहर में कचरा संकलन, परिवहन और दैनिक सफाई कार्य के लिए अनुबंध किया गया है। हालांकि, तय शर्तों के अनुसार कार्य न करने पर मनपा ने कंपनी पर कुल 9 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एग्रीमेंट के अनुसार, पार्ट-A के तहत ठेकेदार ने 1 दिसंबर से काम शुरू किया था। अनुबंध में निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य था।
1 मार्च से 13 मार्च के बीच सैनिटेशन विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कंपनी द्वारा उपयोग की जा रही कुछ गाड़ियों में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और रोड फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे। साथ ही, ये दस्तावेज सैनिटेशन विभाग के कार्यालय में भी जमा नहीं किए गए थे। इस आधार पर एग्रीमेंट में दिए गए प्रावधानों के अनुसार 7 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कई वार्डों में काम शुरू नहीं
एग्रीमेंट के अनुसार, जोन नंबर 1 और 5 में पार्ट-B के तहत 14 मार्च से सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि कई वार्डों में काम शुरू नहीं किया गया। वार्ड नंबर 1 (शेगांव-राहटगांव) में 14 और 15 मार्च को आवश्यक मैनपावर और मशीनरी उपलब्ध न कराने पर प्रति दिन 50 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया। इसी तरह, वार्ड नंबर 6 (विलासनगर-मोरबाग) में 14 मार्च को आवश्यक संसाधन उपलब्ध न कराने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में 80 पुराने अधिनियम और कानून रद्द, विधानसभा में बिल पारित, अधिकतर नियम स्वतंत्रता पहले के!
सरकारी स्कूलों में घट रही छात्र संख्या, पिछले वर्ष की तुलना में 6,515 छात्र कम, तलाश में भटक रहे शिक्षक
निविदा अनियमितता के खिलाफ ठेकेदारों का एल्गार, 23 मार्च से आलापल्ली में बेमियादी अनशन की चेतावनी
70% निर्माण कार्य पूरा, 9 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनेंगे, 3.50 करोड़ रुपये से बन रहा पवनी बस स्टैंड
ये भी पढ़े:अमरावती हादसा: तेज रफ्तार का कहर, शराबी चालक की टक्कर से पिता-बेटी की मौत; आरोपी गिरफ्तार
एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन
इसी प्रकार, वार्ड नंबर 4 (जमील कॉलोनी-लालखड़ी) में 14 और 15 मार्च को आवश्यक उपकरणों के साथ काम शुरू न करने पर प्रति दिन 50 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मेडिकल ऑफिसर (सैनिटेशन) और अतिरिक्त आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण और रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया है। इन सभी उल्लंघनों को ध्यान में रखते हुए कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर कुल 9,65,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई
Amravati municipal fine konark infrastructure 9 65 lakh sanitation contract violation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘2 दर्जन केले कितने के?’ आसान सवाल में लड़की हुई कंफ्यूज, अंकल का रिएक्शन वायरल
Mar 17, 2026 | 06:33 PMदिल्ली के रूपनगर में हुआ बड़ा हादसा, गिर गया लोहे से बना ‘मौत का पुल’, एक महिला की गई जान, सामने आया VIDEO
Mar 17, 2026 | 06:32 PMरामायण का छुपा रहस्य: क्या बाली को सच में मिला था श्राप? किस रामायण में मिलता है जिक्र?
Mar 17, 2026 | 06:30 PMमुंबई: खार थाने का पुलिस अधिकारी 15 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोर्ट का मामला सुलझाने किया था सौदा
Mar 17, 2026 | 06:30 PMमोजतबा खामेनेई जिंदा या मर गए? लीक ऑडियो ने मचाई दुनिया में सनसनी, ट्रंप के बयान ने भी बढ़ाया सस्पेंस
Mar 17, 2026 | 06:26 PMसंजू सैमसन का बढ़ा मान, केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
Mar 17, 2026 | 06:21 PMराज्य में 80 पुराने अधिनियम और कानून रद्द, विधानसभा में बिल पारित, अधिकतर नियम स्वतंत्रता पहले के!
Mar 17, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM













