Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती मनपा चुनाव: आरक्षण का अंतिम मसौदा जारी, जानें कौन सी सीट किसके लिए हुई आरक्षित

Amravati Elections : अमरावती मनपा ने आगामी चुनावों के लिए प्रभागनिहाय आरक्षण का अंतिम प्रारूप जारी। आपत्तियों-सुझावों के अध्ययन के बाद 22 प्रभागों में SC, ST, OBC व महिलाओं के लिए आरक्षण किया तय।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 05, 2025 | 12:04 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Municipal Corporation News: आगामी सार्वत्रिक चुनावों की तैयारियों के अंतर्गत अमरावती मनपा के प्रभागनिहाय आरक्षण का अंतिम प्रारूप गुरुवार को घोषित किया गया। नगर विकास विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग और महानगरपालिका प्रशासन की मंजूरी के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।

नागरिकों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों और सुझावों के अध्ययन के बाद महापालिका आयुक्त सौम्या शर्मा ने अंतिम आरक्षण अधिसूचित किया। मनपा के कुल 22 प्रभागों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सर्वसाधारण प्रवर्गानुसार आरक्षण तय किया गया है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए बड़ी संख्या में सीटें आरक्षित रखकर सामाजिक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

आपत्तियों-सुझावों के बाद अंतिम मंजूरी

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 12 नवंबर 2025 को आरक्षण का ड्रा निकाला गया था। इसके बाद 17 से 24 नवंबर 2025 के बीच नागरिकों से आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त सभी आपत्तियों पर विचार कर आरक्षण का अंतिम प्रारूप तैयार किया गया।

महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व

महापालिका चुनाव के आरक्षण में महिलाओं को लगभग सभी प्रवर्गों में उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व मिला है। अनुसूचित जाति व पिछड़ावर्गीय प्रवर्गों में भी महिलाओं के लिए अधिक सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे कुल आरक्षण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगभग 50% के आसपास पहुंच गया है। इसे महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन देने वाला सकारात्मक निर्णय माना जा रहा है। अंतिम आरक्षण घोषित होने के बाद अब चुनावी हलचलों में तेजी आएगी और प्रभागनिहाय नए समीकरणों को लेकर चर्चाओं में गति आएगी।

यह भी पढ़ें:-अमरावती के 23 गांव बनेंगे ‘स्मार्ट व इंटेलिजेंट’, जानिए कौन-कौनसी मिलेंगी सुविधाएं

अनुसूचित जनजाति को 2 सीटें

अमरावती में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद उन्हें 02 सीटें आरक्षित दी गई हैं, जिनमें से 01 सीट महिलाओं के लिए रखी गई है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में असंतोष की संभावना व्यक्त की जा रही है।

पिछड़ावर्गीय प्रवर्ग को सर्वाधिक 23 सीटें

अन्य पिछड़ावर्गीय प्रवर्ग को सर्वाधिक 23 सीटें मिली हैं, जिनमें से 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह शहर में इस प्रवर्ग की जनसंख्या व सामाजिक प्रतिनिधित्व को दर्शाता है।

प्रभागों में प्रवर्ग निहाय प्रतिनिधित्व मिलेगा

प्रवर्ग कुल सीटें महिला आरक्षित
अनुसूचित जाति (SC) 15 08
अनुसूचित जनजाति (ST) 02 01
पिछड़ावर्गीय प्रवर्ग (OBC) 23 12
सर्वसाधारण 47 23

 

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना

अंतिम आरक्षण घोषित होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदवार सूची में बड़े बदलाव होने की संभावना है। महिलाओं के बढ़ते आरक्षण, पिछड़ावर्गीय प्रभागों की संख्या और अनुसूचित जातियों के प्रभागों का वितरण यह तीनों आगामी महापालिका चुनाव को और भी दिलचस्प बनाएंगे।

 

Amravati municipal final reservation list 2025 ward wise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 12:04 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Municipal Corporation Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी का तबादला, अविनाश ढाकणे ने संभाला पद

2

HSRP की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी, 1.10 करोड़ वाहन अभी बाकी

3

Mumbai: विरार-दहानू यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15-कोच लोकल और नया प्लेटफॉर्म तैयार

4

Mumbai में वायु गुणवत्ता पर सटीक नजर, बीएमसी ने शुरू किया एआई आधारित मानस सिस्टम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.