जे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
JJ Hospital Doctors Strike: मुंबई के जेजे अस्पताल में करीब 200 रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते OPD और सर्जरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
जेजे अस्पताल डॉक्टर की हड़ताल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Resident Doctors Hunger Strike: रेजिडेंट डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अड़ गए हैं। जेजे अस्पताल में उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी।
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं और कई तय सर्जरी टालनी पड़ी है। हड़ताल आगे बढ़ती है तो समस्या और बढ़ सकती है। रेजिडेंट डॉक्टर किसी भी सरकारी हॉस्पिटल की रीढ़ होते हैं।
ओपीडी, वार्ड सुपरविजन और इमरजेंसी सर्जरी में उनकी भूमिका अहम होती है। रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल से जेजे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसलिए वरिष्ठ डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में लोकल ट्रेनें ठप: वसई-विरार ट्रैक डूबा, 300mm बारिश से रेल सेवा प्रभावित, CSMT समेत स्टेशनों पर भारी
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें :- करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
200 डॉक्टर हड़ताल में शामिल
- मार्ड के जनरल सेक्रेटरी ऋषिकेश शिंदे के अनुसार जब तक अस्पताल प्रबंधन लिखित भरोसा और ठोस कार्यवाही नहीं करता, हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। बार-बार फॉलो अप करने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। करीब 200 रेजिडेंट डॉक्टरों ने मिलकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है। हम मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
- रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि हॉस्पिटल प्रबंचन जिमखाना के रोजाना के कामों में लगातार दखल दे रहा है। हॉस्टल की हालत खराब है। डॉक्टर साफ-सफाई और साफ पीने के पानी जैसी बेसिक जरूरतों के लिए भी जूझ रहे है। सैलरी और स्टाइपेंड का बकाया है, जो हमें समय पर दिया जाए।
