करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Karan Johar की धर्मा प्रोडक्शन ने पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ के अनुबंध को एकतरफा समाप्त किए जाने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।आरोप है कि कई सेवाएं पहले ही पूरी की जा चुकी थीं।
- Written By: अपूर्वा नायक
करण जौहर (सौ. सोशल मीडिया )
Dharma Productions Punjabi Film Contract: मुंबई में फिल्म निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने एक पंजाबी फिल्म से जुड़े अनुबंध विवाद को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मामला पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ से संबंधित सेवाओं के समझौते को अचानक समाप्त किए जाने से जुड़ा है। धर्मा प्रोडक्शन का आरोप है कि दुबई स्थित प्रोडक्शन कंपनी Humble Motion Picture ने बिना किसी ठोस कारण के सेवाओं का अनुबंध एकतरफा रूप से खत्म कर दिया। कंपनी का कहना है कि यह कदम समझौते की शर्तों के विपरीत है।
दिसंबर 2025 में हुआ था समझौता
दिसंबर 2025 में हुए इस समझौते के तहत धर्मा प्रोडक्शन को फिल्म के प्रचार, मार्केटिंग और ब्रांडिंग से जुड़ी सेवाएं प्रदान करनी थीं। कंपनी का दावा है कि अनुबंध के तहत तय की गई कई जिम्मेदारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थीं और अचानक अनुबंध समाप्त करना अनुचित है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, लोणावला-कर्जत घाट में रेल सेवा ठप, 17 ट्रेनें रद्द, 31 के बदले रूट
अकोला: बर्खास्त शिक्षक को हाई कोर्ट जाना पड़ा महंगा, याचिका हुई खारिज; 50 हजार रुपये का जुर्माना
मुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ें :- किराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
कानूनी लड़ाई की शुरुआत
धर्मा प्रोडक्शन ने अदालत से उचित राहत और अनुबंध संबंधी अधिकारों की रक्षा की मांग की है। अब इस मामले की सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि अनुबंध समाप्ति कानूनी रूप से उचित थी या नहीं। यह विवाद फिल्म इंडस्ट्री में अनुबंधों की पारदर्शिता और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है।
