अमरावती में बहुकोणीय संग्राम तय, अचलपुर में सबसे ज्यादा नामांकन वापस, जानें पूरा समीकरण

Amravati Municipal Elections: अमरावती की 10 नगर परिषदों व 2 नगर पंचायतों में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी। 22 अध्यक्ष और 153 सदस्य उम्मीदवार हटे। अब 105 अध्यक्ष और 1,668 सदस्य मैदान में है।
Amravti News
(प्रतीकात्म तस्वीर)
Published on
Updated on

Amravati Municipal Elections Nomination Update: अमरावती जिले की 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हुई। अंतिम दिन 22 अध्यक्ष पद और 153 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।

सबसे अधिक नामांकन अचलपुर में वापस लिए गए। यहां 9 अध्यक्ष और 77 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। अब जिले भर में 105 अध्यक्ष पद और 1,668 सदस्य पद के उम्मीदवार अंतिम मुकाबले में हैं।

कई स्थानों पर सीधी भिड़ंत तो कई जगह बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2 दिसंबर को होने वाले मतदान ने पूरे जिले में राजनीतिक वातावरण गर्म कर दिया है। विशेष रूप से धामणगांव रेलवे और चिखलदरा की लड़ाइयों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

मुख्य नगर परिषदों में चुनावी मुकाबले

धामणगांव रेलवे में इस बार अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा की अर्चना रोठे और कांग्रेस की वैशाली देशमुख के बीच माना जा रहा है।

वहीं चिखलदरा में चुनावी माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। यहां अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे त्रिकोणीय नहीं बल्कि बहुकोणीय मुकाबला बन गया है। प्रमुख टक्कर भाजपा के राजेंद्रसिंह सोमवंशी, कांग्रेस के शेख अब्दुल शेख देवर और प्रहार जनशक्ति पार्टी की सविता गावंडे के बीच है।

नगर परिषद व नगर पंचायतवार दावेदारों की संख्या

नप / नपं अध्यक्ष सदस्य
चांदूर बाजार 7 111
दर्यापुर 7 127
चांदूर रेलवे 6 99
नांदगांव खंडेश्वर 11 78
धारणी 13 88
धामणगांव रेलवे 3 52
वरूड 11 122
अंजनगांव सुर्जी 12 232
अचलपुर 16 314
शेंदूरजनाघाट 6 87
मोर्शी 11 153
चिखलदरा 5 53

चांदूर बाजार में 7 उम्मीदवार मैदान में

चांदूर बाजार में भी चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। निर्दलीय उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार रेस में हैं। इनमें भाजपा की कांता अहिर, कांग्रेस की फरहाना तबस्सुम साजिद इकबाल, प्रहार की मनीषा नांगलिया, शिवसेना (उबाठा) की सरोज अरुण चौधरी और एनसीपी (अजित पवार गुट) की फातेमा बानो ए. सलीम शामिल हैं। इसके अलावा चांदूर बाजार के 20 सदस्य पदों के लिए कुल 111 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिससे स्थानीय निकाय चुनाव यहां बेहद प्रतिस्पर्धी हो गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com