नामांकन वापसी से बदली तस्वीर: अकोला में अब 41 नगराध्यक्ष और 703 सदस्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Akola Election: अकोला जिले की नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में नामांकन वापसी आखिरी दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवार पीछे हटे। अब 6 निकायों में कुल 41 नगराध्यक्ष और 703 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
akola-nagar-parishad-election-2025-nomination-withdrawal-update
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Election Nomination Withdrawal Update: अकोला जिले की 5 नगर परिषद और 1 नगर पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। छानबीन के बाद नगराध्यक्ष पद के लिए कुल 59 और सदस्य पद के लिए 843 आवेदन वैध ठहराए गए थे। अंतिम दिन नगराध्यक्ष पद से 18 और सदस्य पद से 140 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया।

अब नगराध्यक्ष पद के लिए 41 और सदस्य पद के लिए 703 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन असली तस्वीर 25 नवंबर के बाद ही स्पष्ट होगी।

बार्शीटाकली में नगराध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशियों में मुकाबला

बार्शीटाकली नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद के 4 और 17 प्रभागों के 19 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां नगराध्यक्ष पद के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में हैं। हिवरखेड नगर परिषद में किसी भी नगराध्यक्ष उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि 10 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। यहां अब 7 नगराध्यक्ष और 100 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं। मुर्तिजापुर नगर परिषद में 2 नगराध्यक्ष और 23 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां 8 नगराध्यक्ष और 155 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं। बालापुर नगर परिषद में 4 नगराध्यक्ष और 15 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां 6 नगराध्यक्ष और 95 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।

अकोट में 180 उम्मीदवार मैदान में

अकोट नगर परिषद में 7 नगराध्यक्ष और 54 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब यहां 6 नगराध्यक्ष और 174 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं। तेल्हारा नगर परिषद में किसी भी नगराध्यक्ष उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जबकि 18 सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। यहां अब 8 नगराध्यक्ष और 93 सदस्य उम्मीदवार मैदान में हैं।

आवेदन वापसी के बाद स्थिति

नगर परिषद/नगर पंचायत सदस्य नगराध्यक्ष
अकोट 174 07
मुर्तिजापुर 155 08
बालापुर 095 06
तेल्हारा 093 08
हिवरखेड 099 07
बार्शीटाकली 087 05
कुल 703 41

26 नवंबर को चुनाव चिन्ह वितरण

नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 21 नवंबर थी। अपील वाले स्थानों पर 25 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसलिए कुछ जगहों पर मुकाबले 25 नवंबर को स्पष्ट होंगे। 26 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी और उसी दिन चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com