Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में सनसनी: 2 नाबालिगों के पास से 2 पिस्तौल बरामद, एमपी और जलगांव से जुड़े हथियार तस्करी के तार!

Amravati Crime News: अमरावती के बडनेरा में 2 नाबालिगों से 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद। जलगांव और एमपी से जुड़े तार, जुबेर नामक युवक की तलाश। पुलिस और अभिभावकों की बढ़ी चिंता।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 08, 2026 | 10:19 AM

2 पिस्तौल बरामद (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Illegal Arms Smuggling: अमरावती के बडनेरा थाना क्षेत्र में नाबालिगों के हाथों में घातक हथियार पहुंचने का गंभीर मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने शिवाजी नगर इलाके में कार्रवाई कर 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार भुसावल से लाए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 81 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक चिंता भी बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा को गोपनीय जानकारी मिली कि बडनेरा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके में 2 नाबालिग कमर में अग्निशस्त्र लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने शिवाजी नगर नई बस्ती से बडनेरा रेलवे लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर जाल बिछाकर दोनों नाबालिग को ताबे में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। बडनेरा थाने में मामला दर्ज किया है। उक्त कार्रवाई अमरावती पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, मंगेश परिमल, विशाल वाकपांजर, मिर्झा नईम बेग, विकास गुडधे, सागर ठाकरे, योगेश पवार, संदीप खंडारे, चेतन गुल्हाने, प्रभात पोकले ने की।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में बदले सियासी समीकरण? पटोले-फुके मुलाकात चर्चा में, साकोली में नए संकेत

मानखुर्द-चेंबूर समेत पूर्वी उपनगरों में पानी संकट, 12–13 फरवरी मरम्मत कार्य के कारण सप्लाई बंद

नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को CM फडणवीस का सलाम, परिवार के लिए नौकरी और 2.25 करोड़ की मदद का किया ऐलान

MSRTC के आंकड़ों ने चौंकाया, 65-75 वर्ग नहीं कर रहा सबसे ज्यादा यात्रा; भंडारा में बदला ट्रैवल ट्रेंड

यह भी पढ़ें – Advantage Vidarbha: दूसरे दिन 10,831 करोड़ का हुआ सौदा, CM फडणवीस ने किया 7 नई औद्योगिक नीतियों का बड़ा ऐलान

एमपी से कनेक्शन

जानकारी के अनुसार बडनेरा निवासी नाबालिग ने जलगांव से जुबेर नामक युवक से लाए थे। पुलिस का दल उक्त मामले में जुबेर को गिरफ्तार कर सकता है। जिससे और पिस्तौल किसे बेचे गए हैं, इसकी जानकारी सामने आने की संभावना है। यह पिस्तौल एमपी से लाए गए थे।

पुलिस व अभिभावकों की बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नाबालिगों के पास पिस्तौल, चाकू जैसे घातक हथियार मिलने की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्रवाई के दौरान नाबालिग और किशोरों के पास से हथियार बरामद होने से कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक चिंता भी गहराती जा रही है।

कुछ मामलों में नाबालिग आपसी रंजिश, दहशत फैलाने या सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए हथियार रखने लगे हैं। कई बार ये हथियार अवैध रूप से प्राप्त किए जाते हैं, जिससे गंभीर अपराध की आशंका बनी रहती है। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर यह प्रवृत्ति भविष्य में बड़े अपराधों को जन्म दे सकती है।

Amravati minors arrested with pistols mp connection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 10:19 AM

Topics:  

  • Amravati
  • Amravati Crime
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.