नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को CM फडणवीस का सलाम, परिवार के लिए नौकरी और 2.25 करोड़ की मदद का किया ऐलान
C-60 Commando Martyr: शहीद दीपक मड़ावी के परिवार को ₹2.25 करोड़ और सरकारी नौकरी। गड़चिरोली मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर करने वाले सी-60 जवान के बलिदान को फडणवीस का सलाम।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम देवेंद्र फडणवीस और शहीद दीपक माड़ावी ()
Deepak Madavi Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के दुर्गम क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान अपने प्राण की आहुति देने वाले विशेष अभियान पथक (सी-60) का जवान दीपक चिन्ना मड़ावी (38) का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ऐसी बात राज्य सरकार ने कही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस वीर पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद मडावी के परिवार को 2.25 करोड़ रुपयों का विशेष वित्तीय मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। लगातार तीन दिनों से अबुझमाड़ के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चलाते समय पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है।
नक्सलियों के कैंप किए थे ध्वस्त
लेकिन इस भीषण मुठभेड़ में सी-60 का जवान दीपक मडावी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें हेलीकॉप्टर से भामरागड़ में ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए। सी-60 के जवानों की इस कार्रवाई से नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
जवानों ने नक्सलियों के दो कैम्प ध्वस्त करते हुए आधुनिक हथियार और नक्सल सामग्री जब्त की है। राष्ट्र की सुरक्षा और गड़चिरोली को नक्सलमुक्त करने के लिए मड़ावी द्वारा दी गई सर्वोच्च आहुति महाराष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा ही सच्ची श्रध्दांजलि होगी, ऐसी बात मुख्यमंत्री ने कही।
यह भी पढ़ें – मारे गए नक्सलियों पर था 71 लाख का इनाम, मृतकों में नक्सल नेता प्रभाकर समेत वरिष्ठ नक्सलियों का समावेश
3 दिनों के ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस जवानों को वरिष्ठ नक्सली नेता प्रभाकर समेत 4 नक्सलियों के शव मिले थे। जिससे मृत नक्सलियों की संख्या 7 पर पहुंची। इस दौरान सर्च ऑपरेशन में 03 एके-47, 1 एसएलआर और 1303 राइफल सहित कुल 5 आधुनिक हथियार बरामद किए गए।
