मानखुर्द-चेंबूर समेत पूर्वी उपनगरों में पानी संकट, 12–13 फरवरी मरम्मत कार्य के कारण सप्लाई बंद
Mumbai Water Cut: मुंबई के एम पूर्व और एम पश्चिम वार्ड के कई इलाकों में 12 फरवरी रात से 30 घंटे तक पानी सप्लाई बंद रहेगी। BMC ने मरम्मत कार्य के चलते नागरिकों से पानी बचाने और उबालकर पीने की सलाह दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
जल संकट (सौ. सोशल मीडिया )
Water Crisis In Mumbai: पूर्वी उपनगर के एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग के कई इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को पानी नहीं आएगा। इसमें मानखुर्द, गोवंडी, शिवाजी नगर, देवनार और चेंबूर के कई इलाके शामिल हैं।
कुल 30 घंटे के लिए पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। बीएमसी की ओर से लोगों से पानी के संयमित और पानी बचाकर रखने की अपील की गई है। साथ ही सलाह दी गई है कि तीन दिनों तक पानी छानकर व उबालकर पीएं। बीएमसी के अनुसार पानी की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार 12 फरवरी की रात 2 बजे से शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इन इलाकों में रहेगी पानी की समस्या
एम पूर्व के वार्ड नंबर 146, 147, 148 और एम पश्चिम के वार्ड नंबर 154 व 155 में कुल 30 घंटे के लिए जलापूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। एम पूर्व और एम पश्चिम विभाग में पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए, तुर्भे लो-लेवल जलाशय में 1200 मिमी डायमीटर के इनलेट वॉटर पाइप पर 1200 मिमी डायमीटर का मेट लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
साथ ही, तुर्भे लो-लेवल जलाशय को पानी सप्लाई करने वाले 1200 मिमी डायमीटर के इनलेट वॉटर पाइप को टनल शाफ्ट से जोड़ने के लिए 1200 मिमी डायमीटर का वॉटर कनेक्शन लगाया जाएगा। एम पूर्व विभाग- एचपीसीएल, रिफाइनरी, एचपीसीएल, कॉलोनी, वरुण बेवरेजेज, बीएआरसी, गवनपाड़ा, इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड, बीपीसीएल कॉलोनी, टाटा कॉलोनी, नित्यानंद बाग, राणे चॉल, आरसीएफ कॉलोनी, ओल्ड रिफाइनरी एरिया, भारत नगर, जे। प्लॉट, हाशु आडवाणी नगर, अनिक गांव, एमएसीबी कॉलोनी, सह्याद्री नगर, आरएनए उद्यान, म्हाडा कॉलोनी, रॉकलाइन बिल्डिंग्स, विष्णु नगर, ‘वीडियोकॉन बिल्डिंग्स, एसजी केमिकल बिल्डिंग, प्रयाग नगर, ओम-गणेश नगर, राहुल नगर, अशोक नगर में पानी सप्लाई बंद रहेगी।
ये भी पढ़ें :- शाइना एनसी का बयान दर्ज, अरविंद सावंत के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी मामले में सुनवाई 21 फरवरी को
एम पश्चिम विभाग माहुल विलेज, मारवली चर्च, माहुल एसआरए, सिंधी सोसाइटी, वाशी नाका, तोलाराम टावर, चेंबूर कैंप, कोंकण नगर, वाशीगांव, म्हाडा बिल्डिंग, मुकुंद नगर एसआरए, आरसी मार्ग में पानी नहीं आएगा।
