Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MSRTC के आंकड़ों ने चौंकाया, 65-75 वर्ग नहीं कर रहा सबसे ज्यादा यात्रा; भंडारा में बदला ट्रैवल ट्रेंड

Bhandara Public Transport: भंडारा में एमएसआरटीसी की वरिष्ठ नागरिक रियायत योजना को लेकर जनवरी के आंकड़ों ने चौंकाया है। 65–75 आयु वर्ग सबसे अधिक यात्रा करने वाला वर्ग नहीं निकला।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 08, 2026 | 09:39 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Bus Travel Government Scheme: भंडारा महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू की गई विशेष रियायत योजना बुजुर्गों के लिए सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का मजबूत सहारा बन रही है, लेकिन जनवरी माह के ताजा आंकड़े एक चौंकाने वाला ट्रेंड सामने लाते हैं।

आम धारणा यह थी कि 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक रियायत का लाभ उठाकर सबसे अधिक यात्रा करते हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। राज्य परिवहन निगम के आकड़ों के अनुसार 75 वर्ष से अधिक आयु वाले अमृत वरिष्ठ नागरिक इस योजना का कहीं अधिक लाभ उठा रहे है।

भंडारा मंडल के अंतर्गत भंडारा, तुमसर, साकोली, पवनी, गोंदिया और तिरोड़ा-इन छह डियो के 1 से 31 जनवरी तक के आंकड़े बताते हैं कि 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के 1,02.788 वरिष्ठ नागरिकों ने आधे किराए पर यात्रा की, जबकि 75 वर्ष से अधिक आयु के 1,97,614 यात्रियों ने पूरी तरह नि: शुल्क यात्रा का लाभ उठाया, यानी मुफ्त यात्रा सुविधा के चलते 75 पार यात्रियों की संख्या दोगुनी से थोडी कम रही,

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई-नवी मुंबई में सीरियल चोरी करने वाला हाई-प्रोफाइल आरोपी गिरफ्तार, जूतों से खुली पहचान

ऑटो कहां खड़े करें? भंडारा में ऑटो बढ़े, स्टैंड नहीं, यातायात पर संकट; ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

कांग्रेस की मदद से भाजपा का महापौर? मुनगंटीवार के दावे से चंद्रपुर में भूचाल, 10 फरवरी से पहले सियासी हलचल तेज

मुंबई लोकल पर मेगा-जंबो ब्लॉक आज, सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर रद्द होंगी कई ट्रेनें

मुख्य रियायतें इस प्रकार

राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की नीति के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको की साधारण (लाल परी और अर्ध-आराम बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा की सुविधा जा रही है।

वहीं 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों को बस टिकट किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलती है, यही अंतन यात्रियों के रुझान को प्रभावित करता दिख रहा है।

अमृत वरिष्ठ नागरिक योजना

75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अमृत वरिष्ठ नागरिक योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड आधारित निःशुल्क यात्रा पास जारी किया जाता है। इससे बार-बान टिकट लेने की झंझट खरम हो जाती है और यात्रा और भी सरल हो जाती है रियायत का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइरोस में आ प्रमाण अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:-ऑटो कहां खड़े करें? भंडारा में ऑटो बढ़े, स्टैंड नहीं, यातायात पर संकट; ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

यह सुविधा साधारण, एक्सप्रेस तथा सीमित रूप से अर्थ-आराम बसों में लागू है। महिला वरिष्ट नागरिकों को भी आयु शर्त पूरी करने पर पुरुथी के समान ही 50 प्रतिशत रियायत मिलती है।

डिपोवार यात्रियों के आंकड़े

क्रमांक एसटी डिपो वरिष्ठ नागरिक (65–75 वर्ष) अमृत वरिष्ठ नागरिक (75 वर्ष से अधिक)
1 भंडारा 24,064 52,957
2 तुमसर 16,887 33,849
3 साकोली 20,962 33,537
4 पवनी 11,070 26,354
5 गोंदिया 16,382 28,606
6 तिरोडा 13,423 22,311
कुल 1,02,788 1,97,614

 

Bhandara msrtc senior citizen concession trend government scheme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • MSRTC
  • MSRTC Bus Stations
  • Public Transport
  • Public transport service

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.