अमरावती स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद खुलासा; दो गिरफ्तार, 3 फरार
Amravati Crime News: अमरावती के चांदूर रेलवे में छात्रा से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 3 फरार हैं।
- Written By: रूपम सिंह
अमरावती के चांदूर रेलवे में छात्रा से 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Amravati Chandur Railway News: अमरावती जिले के चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की दिल दहला देने वाली घटना हुई। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ माह पूर्व छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी।
इस समय उसके भाई के 2 दोस्तों ने उसका रास्ता रोककर कहा कि तेरा लड़कों के साथ चक्कर है, गांव में बदनामी कर देंगे। दोनों आरोपियों ने धमकी देकर मार्ग के किनारे नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय अन्य तीन आरोपी भी वहां आए और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। तब यह मामला सामने नहीं आया था
लेकिन 3 माह से नाबालिग को मासिक धर्म नहीं आने से परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसके 3 माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। परिजन व पीड़िता चांदूर रेलवे थाना पहुंचे। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसडीपीओ अशोक थोरात कर रहे हैं। आरोपियों में नाबालिग का भी समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
अमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- वर्धा में एटीएम बदलकर 80 हजार की ठगी, मदद के बहाने आरोपी ने की सेवानिवृत्त शिक्षक से धोखाधडी, FIR दर्ज
मुंबई में परीक्षा देने जा रहा छात्र लोकल से गिरा मौत
ठाणे जिले में मंगलवार को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 18 वर्षीय छात्र की लोकल ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह दुर्घटना कालवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह के व्यस्त समय में हुई। ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि मृतक की पहचान सोहम काठरे के रूप में हुई, जो डोंबिवली का रहने वाला था।
सोहम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली ट्रेन के पायदान पर बैठा था कि तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरियों पर जा गिरा। सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने घायल छात्र को पटरियों के पास पड़ा देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ठाणे रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोहम को सरकारी अस्पताल ले गई।
