- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Leopard Sightings Sulbha Khodke Assembly Forest Department News
अमरावती शहर में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही से दहशत; विधायक सुलभा खोड़के ने विधानसभा में गूंजा सुरक्षा का मुद्दा
अमरावती में तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही से नागरिकों में भय का माहौल, विधायक खोडके ने विधानसभा में उठाया गंभीर मुद्दा।

Amravati Leopard Terror News: अमरावती शहर के वडाली, मंगलधाम, एसआरपीएफ कैंप, तपोवन, विश्वविद्यालय परिसर और पुराने बायपास क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार बढ़ती आवाजाही से नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।
इस गंभीर मुद्दे को विधायक सुलभा संजय खोडके ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। विधायक खोडके ने बताया कि शहर से सटे वडाली वनपरिक्षेत्र और पोहरा जंगल में तेंदुओं का बड़ा निवास है, जो भोजन और पानी की तलाश में शहर की ओर आ रहे हैं।
कई स्थानों पर तेंदुए के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, वहीं पालतू जानवरों पर हमले की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मंगलधाम क्षेत्र में स्थिति इतनी गंभीर है कि शाम के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: 96 साल की हुई ‘दक्खन की रानी’; पहली लग्जरी ट्रेन ‘डेक्कन क्वीन’ का आज CSMT पर मनेगा महोत्सव
अमरावती: ग्रामीण इलाकों में फिर सुलगने लगे चूल्हे; गैस किल्लत से बेनोडा शहीद और वरुड के नागरिक बेहाल
नागपुर: जयहिंदनगर में चोरों का तांडव; मकान मालिक और किरायदारों के घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक का माल साफ
बाम्हणी में अनुमति से अधिक रेत उत्खनन; प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ 30 मार्च से जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन
इस पर राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने जवाब देते हुए कहा कि वन विभाग को तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी, फेंसिंग और अन्य तकनीकी उपायों को बढ़ाया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय निकायों के समन्वय से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि वन्यजीवों और मानव जीवन दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी।
Amravati leopard sightings sulbha khodke assembly forest department news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
G-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे एस जयशंकर, यूक्रेन युद्ध से लेकर इन मुद्दों पर चर्चा
Mar 26, 2026 | 09:18 PMईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल
Mar 26, 2026 | 09:18 PMराम नवमी 2026 को ले आएं अपने घर ये 5 चीज, खुशहाल बन जाएगा जीवन!
Mar 26, 2026 | 09:14 PMमध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 9 की मौत; कई घायल
Mar 26, 2026 | 09:13 PMकल होगी बालेन शाह की ताजपोशी, सामन्य प्रथा से अलग तरीके से लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ; जानें क्या है खास?
Mar 26, 2026 | 09:06 PMआंटी ने 60 साल की उम्र के बाद खुद के लिए जीना शुरू किया, वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक
Mar 26, 2026 | 09:03 PMPSL 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार पर भड़के शाहीन अफरीदी, बाबर आजम को लेकर था सवाल
Mar 26, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM














