राम नवमी 2026 को ले आएं अपने घर ये 5 चीज, खुशहाल बन जाएगा जीवन!

Ram Navami: राम नवमी 2026 का पर्व सिर्फ भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि यह खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। इस दिन घर में कुछ विशेष चीज़ें लाना शुभ होता है।
Ram Navami 2026 Puja Tips
भगवान श्रीराम (सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Ram Navami 2026 Puja Tips:27 मार्च 2026 को राम नवमी का महापर्व मनाया जा रहा है। राम भक्तों के लिए रामनवमी का दिन सबसे शुभ और पावन माना जाता है, जो चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और रामचरितमानस या राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करते हैं।

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और भक्ति से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन रामलला के जन्म से पहले कुछ खास चीजें घर जरुर लाना चाहिए। मान्यता है इससे सालभर मां लक्ष्मी घर में विराजित रहती हैं। वास्तु दोष दूर होता है।

राम नवमी के दिन 5 चीजें घर जरुर लाएं

  • श्रीराम यंत्र

हिन्दू धर्म में राम नवमी का पर्व बड़ा शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, राम नवमी के दिन श्रीराम यंत्र को घर में स्थापना करने से परिवार में प्रेम, सम्मान और एकता बढ़ती है। साथ ही ये घर को बुरी नजर और अनिष्ठ घटनाओं से भी बचाने में मदद करता है।

  • संगमरमर की राम दरबार

ज्योतिषयों के अनुसार, राम नवमी के दिन घर में श्रीराम यंत्र लाने के अलावा, धातु या संगमरमर की राम दरबार की मूर्ति लाना भी शुभ बताया गया है। राम दरबार की रोजाना पूजन करने से परिवार में खुशियां बनी रहती है। मां लक्ष्मी घर में बनी रहती है।

  • पीला ध्वज

कहते है राम नवमी से पहले एक सुनहरी किनारी वाला पीला ध्वज घर लाएं और उसे घर की छत के उत्तर-पूर्वी कोने में लगाएं। इससे ज्ञान, धन, और सम्मान में वृद्धि होती है। क्योंकि भगवान राम को 'पीला' रंग अति प्रिय है।

  • तुलसी का पौधा

राम नवमी के दिन रामा तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। सुबह-शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और आर्थिक उन्नति होती है।

  • शंख

राम नवमी के दिन घर में शंख लाना भी बहुत शुभ होता है। शंख माता लक्ष्मी को प्रिय है। राम जी की आरती के समय उसी शंख को बजाएं, इसकी ध्वनि से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और साथ ही दुर्भाग्य दूर रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com