-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Chhindwara Bus Accident Many People Died And Injured
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 9 की मौत; कई घायल
- Written By: मनोज आर्या
Chhindwara Bus Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में अब तक 9 लोगों के मौत की जानकारी सामने आ रही है।

हादसे की शिकार हुई बस की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhindwara Bus Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में अब तक 9 लोगों के मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना उमरानाला और सिमरिया के बीच सिमरिया मंदिर के पास की बताई जा रही है। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। घटना के वक्त बस में कुल 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। जो छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रहे थे।
घटना की शिकार हुई बस मोहखेड़ ब्लॉक के एक गांव से सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही लहसुन से लदे पिकअप से सीधी भिड़ंत हो गई। यह कार्यक्रम जिले के सौंसर इलाके में आयोजित हुआ था। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि थे।
मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल
मृतकों में पुरुष, महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। बस में सवार सभी लोग करेर पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव का काम शुरू किया, इसके बाद आपात सेवाएं पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
घटनास्थल पर कलेक्टर-एसपी मौजूद
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बस की चपेट में आने से पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, रास्ते में बिछ गई लाशें! हरदा हादसे में नागपुर के मामा-भांजे की मौत
एसपी अजय पांडे का बयान
एसपी अजय पांडे ने कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। घायलों को निकालने के लिए क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद ली गई है। जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।
Madhya pradesh chhindwara bus accident many people died and injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












