

Diljit Dosanjh Concert Controversy: फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने गानों और लाइव परफॉर्मेंस से दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके एक लाइव शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर फैंस को हैरान कर दिया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कॉन्सर्ट में अचानक एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज तक जा पहुंचा गया। इस घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई।
यह पूरी घटना दिलजीत दोसांझ के वर्ल्डवाइड कॉन्सर्ट के दौरान हुई। दिलजीत दौसांझ सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में खचाखच भरे स्टेडियम के सामने अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेर रहे थे। दर्शक उनके गानों पर झूम रहे थे कि तभी एक प्रदर्शनकारी हाथ में खालिस्तानी झंडा लिए मंच पर चढ़ गया। वह शख्स सुरक्षा घेरे को चकमा देकर न सिर्फ स्टेज तक पहुंचा बल्कि दिलजीत के ठीक आगे जाकर अजीबोगरीब ढंग से नाचने भी लगा।
दिलजीत दोसांझ के मंच पर इस तरह की घुसपैठ होते ही वहां तैनात सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आ गईं। जैसे ही यह हंगामा शुरू हुआ, सुरक्षाकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए उस प्रदर्शनकारी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा दिया। खबरों के अनुसार इस तरह सरेआम सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने उस व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के सिंगिंग जर्नी की बात करें तो उनका यह पूरा दौरा अब तक बेहद कामयाब साबित हुआ है। हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ आई उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को भी सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में अच्छी कमाई की थी। एक्टिंग के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी दिलजीत का यह अंदाज लगातार लोगों को पसंद आ रहा है, भले ही इस बार सैन फ्रांसिस्को में उन्हें एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा हो।