- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Kapilvastu Nagar Murder Case Santosh Ban Five Arrested Crime Graph Rising
अमरावती: पुरानी रंजिश में 20 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या; 102 दिनों में 11वां कत्ल, पुलिस पर उठे सवाल
अमरावती के कपिलवस्तु नगर में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते संतोष बन नामक युवक की 5 हमलावरों ने हत्या कर दी। शहर में इस साल अब तक 11 हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे नागरिकों में डर का माहौल है।

Amravati Crime News: अमरावती शहर के कपिलवस्तु नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संतोष उर्फ संत्या राजू बन (20) निवासी कपिलवस्तु नगर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष और आरोपियों के बीच कुछ माह पूर्व विवाद हुआ था, जिसके चलते आरोपियों में उसके प्रति रंजिश थी। शनिवार देर रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच 2 मोटरसाइकिल पर सवार 5 से 6 युवक कपिलवस्तु नगर पहुंचे और संतोष पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, हालांकि वे एक मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और संतोष का भाई मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष के शरीर पर 3 से 4 गहरे घाव पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
Navabharat Nishanebaaz: अमरावती में निकली अनोखी बारात, सजे-धजे हाथी पर दुल्हन सवार
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही गाडगेनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गाडगेनगर थाने की डीबी टीम ने तत्परता दिखाते हुए देर रात ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल मावसकर (20) और प्रतीक चव्हाण (20) निवासी जयश्रीराम नगर का समावेश है। अन्य आरोपियों की उम्र की जांच की जा रही है। पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव ने बताया कि हत्या का कारण पुराना विवाद है और मामले की आगे की जांच जारी है।
अपराध के बढ़ते आंकड़े चिंताजनक
अमरावती शहर में हत्या की घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2025 में 31 मार्च तक 8 हत्या के मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2026 में 12 अप्रैल तक ही 11 हत्याएं दर्ज हो चुकी हैं।
शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों राजापेठ, खोलापुरी गेट, वलगांव, फ्रेजरपुरा, बडनेरा, भातकुली और गाडगेनगर—में ये घटनाएं सामने आई हैं।
वहीं, हत्या के प्रयास के मामलों में भी वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष जहां 8 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस वर्ष 2 अप्रैल तक 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
हर 10 दिन में एक हत्या, बढ़ रहा भय
साल 2026 के शुरुआती 102 दिनों में 11 हत्याओं की घटनाओं ने शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है। जो अमरावती कभी शांति के लिए जाना जाता था, वह अब बढ़ते अपराधों के कारण चिंता का विषय बनता जा रहा है। पुलिस के सामने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की बड़ी चुनौती है।
Amravati kapilvastu nagar murder case santosh ban five arrested crime graph rising
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा
May 12, 2026 | 02:22 PMDr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
May 12, 2026 | 02:22 PMवर्धा के थानों में कबाड़ हो रहे जब्त वाहन, नीलामी में देरी से शासन को राजस्व का नुकसान, परिसर बने कबाड़खाना
May 12, 2026 | 02:21 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














