- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Is A Filth Ridden State With Sanitation Workers Refusing To Listen To Councillors And The Situation Remaining Unchanged Even After The Elections
अमरावती में गंदगी का राज, पार्षदों की भी नहीं सुन रहे सफाई कर्मचारी, चुनाव के बाद भी नहीं बदली स्थिति
शहर में सफाई कर्मियों की अनदेखी, नागरिकों में नाराजगी। चुनाव बाद भी स्थिति में सुधार नहीं, प्रशासन से सुधार की मांग।

Amravati City: अमरावती शहर के लगभग सभी प्रभागों में इन दिनों गंदगी का साम्राज्य देखने को मिल रहा है. सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ऐसा भी माना जा रहा है कि सफाई ठेका कंपनी के कर्मचारियों की हटधर्मी की वजह से शहर का सत्यनाश हो रहा है.हाल ही में मनपा चुनाव संपन्न हुए हैं, जिसके बाद लोगों को अपनेअपने प्रभागों के पार्षदों से सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी.
लेकिन हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं. नागरिकों का कहना है कि सफाई से जुड़े अधिकारी, एसआई और सुपरवाइजर मैदान में नजर नहीं आ रहे, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. यहां तक की नये चुनकर आए पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों की बात अब न तो सफाई कर्मचारी सुन रहे है और नही ठेकेदार, जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठ रहे है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई क्षेत्रों में नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा, नालियां जाम हैं और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. नागरिकों को मनपा में नवनियुक्त मनपा आयुक्त से उम्मीदें लगी हुई है.फोटो कचराक्या हुआ तेरा वादास्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब चुनाव के समय स्वच्छता और विकास के बड़ेबड़े वादे किए गए थे, तो अब उन वादों का क्या हुआ. लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
सम्बंधित ख़बरें
Fruit Vegetable Adulteration: महाराष्ट्र में फल-सब्जियों में मिलावट पर सख्ती, दोषियों के लाइसेंस होंगे रद्द
New Thane Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 245 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
Supriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
Maharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे. अब देखना होगा कि प्रशासन और नए जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं. शहर में कचरा या कचरे में शहर देखा जाए तो सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मनपा सदन में सत्ता व विपक्ष के कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी आवाज बुलंद की थी. लेकिन बाद में सब ओर सन्नाटा पसर गया, कोई भी कचरे के विषय पर बोलते नहीं दिखाई दिया. वही अगर शहर में चक्कर लगाया जाए तो कोई गली या प्रमुख चौराहा नहीं जहां कचरा फैला न हो. हर जगह कचरा ही कचरा दिखाई देने से लगता है कि शहर में कचरा है या कचरे में शहर. इस सवाल पर कोई भी स्पष्ट जवाब देने में सक्षम नहीं दिखाई दे रहा है.
Amravati is a filth ridden state with sanitation workers refusing to listen to councillors and the situation remaining unchanged even after the elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fruit Vegetable Adulteration: महाराष्ट्र में फल-सब्जियों में मिलावट पर सख्ती, दोषियों के लाइसेंस होंगे रद्द
May 10, 2026 | 08:44 AMथलपति विजय अपने पास रख सकते हैं ये पोर्टफोलियो, कैबिनेट के पहले चरण में शामिल होंगे 9 चेहरे!
May 10, 2026 | 08:39 AMवेकोलि में बड़ा बदलाव, नए सीएमडी हेमंत पांडे का फोकस अब कोयले से आगे बढ़कर रेयर अर्थ व सोलर पर रहेगा फोकस
May 10, 2026 | 08:38 AMNew Thane Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 245 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
May 10, 2026 | 08:32 AMगवर्नर ने छोड़ी फ्लाइट, फिल्मी क्लाइमेक्स जैसी थी विजय से मीटिंग, तमिलनाडु में ऐसे बनी बात- इनसाइड स्टोरी
May 10, 2026 | 08:26 AMToday Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
May 10, 2026 | 08:20 AMPakistan Militant Attack: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला! आतंकियों ने थाने को बनाया निशाना, 3 जवान शहीद
May 10, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM












