- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Heatwave Alert Increase Project Administration Safety Measures
अमरावती में भीषण गर्मी व लू का तांडव: पारा 44°C पार, ‘इनक्रिस प्रोजेक्ट’ के तहत प्रशासन के उपाय शुरू
Amravati News: अमरावती में पारा 44 डिग्री के पार पहुँचने पर प्रशासन अलर्ट है। 'इनक्रिस प्रोजेक्ट' के जरिए किसानों और मजदूरों को लू से बचाने हेतु कूलिंग कॉरिडोर और शेड की व्यवस्था की जा रही है।

Amravati Heatwave Increase Project News: अमरावती विदर्भ में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए अमरावती जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में जलवायु लचीलापन मजबूत करने और नागरिकों को लू से बचाने के लिए प्रशासन ने इनक्रिस प्रोजेक्ट के तहत सुरक्षात्मक उपायों को तेज कर दिया है।
विदर्भ में सबसे अधिक पारा अकोला में दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे नंबर पर अमरावती है। अमरावती में पारा 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग, विशेषकर किसानों और कृषि मजदूरों को अत्यधिक गर्मी से बचाना है।
पहले चरण में जिले के पुसदा, यावली, शिराला, रोहनखेड, भातकुली, खोलापुर और दर्यापुरदारापुर जैसे गांवों और चुनिंदा ब्लॉक्स में गहन मूल्यांकन किया गया है। इस प्रक्रिया में महिला किसानों, खेतिहर मजदूरों, आशा स्वयंसेविकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के उर्दू हाईस्कूल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख रुपये गबन का आरोप
जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रोफेसर को नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं मिला तो होगी कानूनी कार्रवाई
नागपुर दहेज प्रताड़ना: फाजिला पर थी जेठ की गंदी नजर, हार्ट अटैक नहीं, गला दबाने से हुई मौत
अमरावती में रोजगार मेले से 52 युवाओं को अवसर, 124 युवाओं ने दिए इंटरव्यू
सर्वेक्षण में कमियां और समाधानप्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि खेतों और कार्यस्थलों पर पीने के पानी, छाया साये और विश्राम के स्थानों की भारी कमी है। इसके समाधान के लिए गर्मी प्रतिरोधी कूलिंग कॉरिडोर और विश्राम क्षेत्रों का निर्माण, प्रमुख स्थानों पर ठंडे पानी के डिस्पेंसर लगाना, धूप में काम करने वाले मजदूरों और किसानों के लिए हरे रंग के शेड की व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर कूलिंग के उचित इंतजाम कर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बनाए रखना जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा गर्मी का सामना करने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पूरे जिले में हीट स्ट्रोक उष्माघात से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
Amravati heatwave alert increase project administration safety measures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
May 20, 2026 | 07:20 PMProgressive Maharashtra Conclave: सीएम फडणवीस के साथ मंच पर साजिद नाडियाडवाला, महाराष्ट्र विकास पर हुई चर्चा
May 20, 2026 | 07:17 PMसरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर का कमाल, फेलियर रेट 70% गिरा, सांगली के छात्रों ने रचा इतिहास
May 20, 2026 | 06:55 PMMP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
May 20, 2026 | 06:55 PMगोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
May 20, 2026 | 06:50 PMTejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
May 20, 2026 | 06:47 PMProgressive Maharashtra Conclave में खुला विकास का रोडमैप; 2030 तक 3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा MMR
May 20, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














