शोक में डूबीं आतिशी: पिता प्रोफेसर विजय सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने पहुंचे केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता

Atishi Father Vijay Singh Death: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के पिता का आज (18 अप्रैल) को अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता समेत भीड़ मौजूद थी।
The last rites of the father of former Delhi Chief Minister Atishi Marlena were performed today (April 18). A crowd, including CM Rekha Gupta, was present on the occasion.
आतिशि के पिता का अंतिम संस्कार (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Delhi University Professor Vijay Singh Death: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया। आतिशी के पिता के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जमा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, BJP नेता और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

आतिशि के पिता विजय सिंह (Vijay Singh) दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके है। उनका जीवन छात्रों को शिक्षा देने में बीता। वे पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे और 17 अप्रैल को निधन हो गया।

आतिशि के पिता विजय सिंह के निधन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, सुश्री आतिशी जी के पिता, प्रो. विजय सिंह के निधन से अत्यंत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ आतिशी जी और उनके परिवार के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति मिले। ॐ शांति।"

विजय सिंह का अंतिम संस्कार

अरविंद केजरीवाल ने जताया गहरा दुख

दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह (Vijay Singh) के निधन पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आतिशी के पिता पिछले 3-4 महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। कल उनका निधन हो गया। आज उनके अंतिम संस्कार के लिए, आप देख सकते हैं कि यहां कितनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। वे DU में प्रोफेसर थे, और जब वे प्रोफेसर थे, तो शिक्षकों और छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उन्हें एक बहुत जाने-माने शिक्षाविद के तौर पर जाना जाता था। उनके निधन पर सभी को गहरा दुख है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com