- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Bhatkuli Apmc Dispute Ravi Rana Corruption Allegation Court Case
अमरावती: भातकुली मंडी की स्थापना में नया विवाद; विधायक रवि राणा का आरोप- भ्रष्टाचार छिपाने के लिए हो रहा विरोध
भातकुली में स्वतंत्र मंडी की स्थापना के खिलाफ अमरावती मंडी समिति के कोर्ट जाने पर विवाद बढ़ गया है। विधायक रवि राणा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बचाव समिति का गठन किया है।

Amravati Mandi Committee News: अमरावती रवि राणा के निरंतर प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री तथा सहकारिता व विपणन मंत्री के निर्देशानुसार भातकुली में स्वतंत्र कृषि उपज मंडी समिति (APMC) की स्थापना का शासनादेश जारी किया गया है। इस फैसले से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब इस परियोजना के सामने नया विवाद खड़ा हो गया है।
विकास के आड़े आया अमरावती मंडी का संचालक मंडल
शासन द्वारा भातकुली मंडी गठन की प्रक्रिया शुरू होते ही अमरावती कृषि उपज मंडी समिति के वर्तमान संचालक मंडल और प्रबंधन समिति ने इसके विरोध में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस कदम से मंडी स्थापना की प्रक्रिया में अस्थायी बाधा उत्पन्न हो गई है। तहसील में चर्चा है कि मंडी समिति का मौजूदा बोर्ड अपने कथित भ्रष्टाचार और गबन को छिपाने के लिए भातकुली की स्वतंत्र मंडी का विरोध कर रहा है। आरोप यह भी है कि सत्ता और प्रभाव बनाए रखने के लिए किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
भातकुली एपीएमसी बचाव समिति का गठन
विपक्ष द्वारा खड़े किए गए कानूनी अवरोधों का सामना करने के लिए विधायक रवि राणा के मार्गदर्शन में “भातकुली कृषि उपज मंडी समिति बचाव समिति” का गठन किया गया है। यह समिति प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर मजबूती से पक्ष रखेगी, ताकि मंडी स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे और कोंकण रूट पर विस्टाडोम सुपरहिट, 93% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी ने तोड़े रिकॉर्ड
रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
महाराष्ट्र की 20 जिला परिषदों के चुनाव पर सस्पेंस बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने मानसून के बाद तक टाली सुनवाई
हर्षवर्धन सपकाल का पीएम मोदी पर तंज, अब उपदेश नहीं, त्याग करें और वानप्रस्थाश्रम की ओर बढ़ें प्रधानमंत्री
किसानों को क्या होगा लाभ
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि भातकुली में स्वतंत्र मंडी बनने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिल सकेंगे। उन्हें अमरावती तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय, श्रम और परिवहन लागत में कमी आएगी। बैठक में मंगेश इंगोले, आशीष कावरे सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Amravati bhatkuli apmc dispute ravi rana corruption allegation court case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-पुणे और कोंकण रूट पर विस्टाडोम सुपरहिट, 93% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी ने तोड़े रिकॉर्ड
May 11, 2026 | 07:36 PMरीवा पुलिस लाइन में खूनी जंग, प्रधान आरक्षक पर तलवार और गड़ासे से हमला; अस्पताल में भर्ती
May 11, 2026 | 07:31 PMरेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
May 11, 2026 | 07:27 PMमहाराष्ट्र की 20 जिला परिषदों के चुनाव पर सस्पेंस बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने मानसून के बाद तक टाली सुनवाई
May 11, 2026 | 07:13 PMवैवाहिक क्लेश से हैं परेशान, तो सोमवार के दिन महादेव को अर्पित करें ये 4 वस्तुएं, खुशहाल हो जाएगा जीवन!
May 11, 2026 | 07:07 PMहर्षवर्धन सपकाल का पीएम मोदी पर तंज, अब उपदेश नहीं, त्याग करें और वानप्रस्थाश्रम की ओर बढ़ें प्रधानमंत्री
May 11, 2026 | 06:59 PMधमाके से कांपा पाकिस्तान! बलूचिस्तान के मस्तुंग वेयरहाउस में फटा LPG टैंकर, आग में 35 लोग बुरी तरह झुलसे
May 11, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM










