सोशल मीडिया से 41 आपत्तिजनक अकाउंट डिलीट, आरोपी के साथ जन्मदिन मनाने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Amravati Crime News: परतवाड़ा यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने 41 सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट किए हैं। आरोपी अयान के साथ जन्मदिन मनाने वाले एक अधिकारी और दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
amrawati-602
Published on
Updated on

Paratwada Case Amravati News: अमरावती जिले के परतवाड़ा थाना क्षेत्र में अनेक नाबालिग व युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने अयान पीड़िता को जिन स्थानों पर लेकर गया था, वहां का पंचनामा किया।

साथ ही 10 लोगों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं मामले के संदर्भ में फोटो व वीडियो प्रसारित हुए सोशल मीडिया साइट्स के 41 अकाउंट को साइबर सेल के माध्यम से डिलीट किया गया है। इस प्रकरण में अब तक मुख्य आरोपी अयान सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच विशेष जांच दल कर रहा है।

गुरुवार को पुलिस ने अमरावती में फ्लैट उपलब्ध करवाकर देने वाले मानव दीपक सुगंधे 20, आर्वी, वर्तमान निवासी अमरावती व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले ऐफाज खान मंजूर खान 26, मो। इमरान मो। साजिद 21, शे। नावेद शे। हसन 21, तीनों अचलपुर निवासी को हिरासत में लिया था। इसके पूर्व अयान सहित अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

कैफे में हुआ पंचनामाआरोपी अयान लड़कियों को मानव सुगंधे के किराये के फ्लैट में लेकर जाता था। जिसके चलते पुलिस ने फ्लैट की तलाशी लेकर पंचनामा किया। साथ ही फ्लैट मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोपी अयान लड़कियों को अमरावती के कठोरा रोड के कैफे रॉयल 10, अचलपुर के कैफे फ्रेंड्स टाउन व परतवाड़ा के कैफे सोशल जंक्शन अभी बंद है ऐसे तीन कैफे और एक पीड़िता को वझ्झर डैम के गार्डन में लेकर गया था।

इन सभी स्थानों का पुलिस ने पंचनामा किया। इसी तरह शुक्रवार को पुलिस ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, पश्चात उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़िता और घटना के संदर्भ में फोटो, वीडियो प्रसारित होने वाले फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया साइट्स से कुल 41 अकाउंट साइबर सेल की सहायता से डिलीट किए गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने वीसी के माध्यम से उक्त प्रकरण का जायजा लिया।

1 अधिकारी व 2 अमलदार निलंबितसोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्य आरोपी अयान अहमद का जन्मदिवस कुछ पुलिसकर्मी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसका अपराध की जांच पर असर न पड़े और नागरिकों के मन में जांच की पारदर्शिता को लेकर कोई संदेह न रहे, इसके लिए परतवाड़ा थाने के 1 अधिकारी और 2 कर्मचारियों को आगे की जांच के निर्णय तक निलंबित कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com