- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Government Schemes Prachar Rath Chandrashekhar Bawankule Flag Off
अमरावती में योजनाओं का प्रचार तेज, पालकमंत्री बावनकुले ने चित्ररथों को दिखाई हरी झंडी
Chandrashekhar Bawankule: अमरावती जिले में सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रचार चित्ररथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Chandrashekhar Bawankule (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Prachar Rath: अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सूचना कार्यालय द्वारा तैयार किए गए दो प्रचार चित्ररथों को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विश्रामगृह परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये चित्ररथ अमरावती जिले के सभी तालुकों में घूमकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक राजेश वानखेडे, विभागीय आयुक्त डॉ. श्वेता सिंघल, जिला कलेक्टर आशिष येरेकर, निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकडे, उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर, तहसीलदार विजय लोखंडे और जिला सूचना अधिकारी गजानन कोटुरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कई योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
इस प्रचार रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, मोदी आवास घरकुल योजना, छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान, राष्ट्रीय पशुधन अभियान, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर रोपाटिका योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
LPG सिलेंडर की निकली अर्थी, फूल-हार से सजाई गई चिता, सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन
नासिक के 500 उद्योग बंद होने की कगार पर, अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण आपूर्ति ठप
नागपुर में लाउडस्पीकर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, धार्मिक स्थलों से भोंगे हटाने का आदेश, FIR की चेतावनी
जब टीएमसी मुख्यालय में नगरसेवक ने किया स्नान! पानी समस्या के खिलाफ अधिकारियों को दी चेतावनी
इसके अलावा अनुसूचित जाति से संबंधित योजनाओं की जानकारी समता चित्ररथ के माध्यम से दी जाएगी। इनमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, कन्यादान योजना, शासकीय छात्रावास, कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड सबलीकरण योजना, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वाधार योजना, रमाई आवास योजना और कृषि स्वावलंबन योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा।
आवास, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए चित्ररथ की यह संकल्पना काफी प्रभावी साबित होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि इन चित्ररथों को शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक समय तक ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाए।
ये भी पढ़े: शक, शराब और वार! अमरावती के बडनेरा में मजदूरी के खूनी संघर्ष ने ली जान, पुलिस ने 2 घंटे में किया ‘गेम ओवर’
उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रचार रथों के माध्यम से स्कूलों में विद्यार्थियों को छात्रावास, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक छात्र इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Amravati government schemes prachar rath chandrashekhar bawankule flag off
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LPG सिलेंडर की निकली अर्थी, फूल-हार से सजाई गई चिता, सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन
Mar 11, 2026 | 05:31 PMहम फाइनल का रास्ता ढूंढ लेंगे…अब टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर, कोच ने किया ये बड़ा दावा
Mar 11, 2026 | 05:28 PMउत्तम नगर में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट सख्त, हत्याकांड के आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई पर बढ़ी रोक
Mar 11, 2026 | 05:28 PMफैंस हो जाएं तैयार! शाहरुख खान ला रहे हैं 4 बड़ी फिल्में, ‘किंग’ से ‘टाइगर वर्सेस पठान’ तक से मचाएंगे धमाल
Mar 11, 2026 | 05:27 PMबिग बॉस 19 जीतने के बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी! तीन महीने बाद भी इंतजार कर रहे गौरव खन्ना
Mar 11, 2026 | 05:24 PMगैस किल्लत से देशभर में हाहाकार, क्या आज रात से बदल जाएंगे LPG के दाम? यहां देखें ताजा रेट
Mar 11, 2026 | 05:20 PMश्रीलंका कोर्ट का बड़ा फैसला: अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव सौंपने का आदेश
Mar 11, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM
आस्था या अपराध? अयोध्या में आसाराम की एंट्री पर सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
Mar 11, 2026 | 02:09 PM
सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM













