तुमसर के बेघर परिवारों के लिए राहत, पीएम आवास योजना में 168 घरों को स्वीकृति

PM आवास योजना के तहत तुमसर में 168 घरकुल को मंजूरी मिली है। मार्च के अंत तक लाभार्थियों के खातों में 1 लाख रुपये की पहली किस्त जमा होगी।
तुमसर के बेघर परिवारों के लिए राहत, पीएम आवास योजना में 168 घरों को स्वीकृति
Published on: 
Updated on: 

Bhandara News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत तुमसर शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस योजना के अंतर्गत कुल 168 घरकुल को मंजूरी मिली है, जिससे कई बेघर परिवारों के पक्के घर का सपना सच होने की राह पर है।

नगराध्यक्ष इंजी. सागर गभने की पहल और लगातार फॉलोअप से इस योजना का काम तेजी से शुरू हो गया है। मार्च के अंत तक, योग्य लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये की पहली किस्त सीधे जमा की जाएगी।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 3 फेज में कुल 2.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। पहले फेज में केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और राज्य सरकार की तरफ से 40 हजार रुपये जमा किए जाएंगे।

गभने नगराध्यक्ष ने बताया कि उनका लक्ष्य यह है कि शहर के हर बेघर परिवार को उसका हक का पक्का घर मिले। मार्च के अंत तक पहली किस्त मिलने के बाद, लाभार्थी असल में कंस्ट्रक्शन शुरू कर पाएंगे।

तीसरी सूची के लिए भी उनका फॉलोअप चल रहा है, जिससे और अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com