अमरावती को बड़ी सौगात, 12 हेक्टेयर में बनेगा आधुनिक सरकारी मेडिकल कॉलेज, 430 बिस्तरों का अस्पताल
Amravati Medical College: अमरावती में 11.29 हेक्टेयर भूमि पर 100 छात्रों की क्षमता वाला सरकारी मेडिकल कॉलेज और 430 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल बनेगा, जिससे पश्चिम विदर्भ की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी
- Written By: आंचल लोखंडे
Government Medical College Amravati (सोर्सः सोशल मीडिया)
Aliaabad Amravati: अमरावती जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और राजस्व मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के सतत प्रयासों से शासकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल की स्थापना के लिए 11.29 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है। राजस्व विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अंतिम निर्णय जारी किया। अमरावती के निकट आलियाबाद क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस नए मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों के प्रवेश की क्षमता होगी।
कॉलेज के साथ 430 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल भी निर्मित किया जाएगा। भूमि आवंटन के बाद तीन वर्षों के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा। यह भूमि ‘भोगवटादार वर्ग-2’ अधिकार के अंतर्गत निःशुल्क तथा कब्जे सहित प्रदान की गई है। राजस्व विभाग की पूर्व अनुमति के बिना इस भूमि की बिक्री, दान, गिरवी या किसी भी प्रकार की सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा।
शर्तों के साथ भूमि आवंटन, 100 छात्र करेंगे पढ़ाई
सरकार ने भूमि उपयोग को लेकर कड़े नियम तय किए हैं। भूमि को न तो बेचा जा सकेगा और न ही दान या गिरवी रखा जा सकेगा। राजस्व विभाग की अनुमति के बिना किसी भी सार्वजनिक निजी साझेदारी परियोजना में इसका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 3.43 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
NEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील
देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत
खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान
ये भी पढ़े: वेतन बकाया रहने से घंटागाड़ी कर्मचारी भड़के, नगराध्यक्ष के आवास पर हक मांगने पहुंचे, अपमान का आरोप
मंत्री ने जताई खुशी
राजस्व मंत्री एवं अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इस निर्णय से अमरावती जिला ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम विदर्भ क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह जिले के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। “स्वास्थ्य सेवा ही ईश्वर सेवा है” यही सरकार का ध्येय है। यह परियोजना पश्चिम विदर्भ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।
