खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल गया मासूम, 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान
Kanpur News: 5 साल के एक बच्चे ने खेल-खेल में 10 रुपये का सिक्का निगल लिया, जो गले में फंस गया। डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए महज 1 मिनट के इमरजेंसी ऑपरेशन में सिक्का निकालकर बच्चे की जान बचा ली।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
इमरजेंसी ऑपरेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kanpur Emergency Surgery For Child: यूपी के कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 5 साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में गलती से 10 का सिक्का निगल लिया। उसके बाद बच्चे की मां घबरा गई और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर को इमरजेंसी कॉल किया जिसके बाद डाक्टरों की इमरजेंसी ऑपरेशन ने बच्चे की जान बचा ली।
डॉक्टरों की तत्परता से महज 1 मिनट में हुआ सफल ऑपरेशन
बता दें कि 10 का सिक्का बच्चे के गले में ऐसी जगह फंस गया था जहां से एक तरफ भोजन नली और दूसरी तरफ स्वास नली थी। डॉक्टरों के अनुसार थोड़ी भी देर होती या सिक्का स्वांस नली में खिसक जाता तो बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। हालांकि बच्चें के मां की सूझबूझ और डॉक्टरों की तत्परता से महज 1 मिनट में सफल ऑपरेशन कर सिक्का निकाल लिया गया और बच्चे की जान बच गई।
खेलते समय निगल गया 10 का सिक्का
जानकारी के अनुसार 5 साल के मासूम बच्चे ने खेल-खेल में 10 का सिक्का निगल लिया था। बच्चे की मां ने घबराई हुई हालत में अस्पताल के डॉक्टर को इमरजेंसी कॉल किया और बताया कि बच्चे ने खेलते समय सिक्का निगल लिया है और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़ी नमाज विवाद: बृजभूषण शरण सिंह की सफाई, बोले- सीढ़ियों पर नहीं, 52 बीघा परिसर के भीतर पढ़ी गई थी नमाज
UP Free Scooty Scheme: मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी मुफ्त स्कूटी; जानें क्या हैं नियम
मामले की गंभीरता को देखते हुए ईएनटी विभाग और एनेस्थीसिया विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही ईएनटी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र और एनेस्थीसिया विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अपूर्व अग्रवाल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। बच्चे की जांच के बाद उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
डॉक्टरों की टीम ने बेहद सावधानी और सटीकता के साथ प्रक्रिया पूरी करते हुए 1 मिनट में बच्चों के गले में से सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन भले ही छोटा था लेकिन यह पूरी तरह लाइफ सेविंग प्रक्रिया साबित हुआ।
सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने ली राहत की सांस
बता दें कि बच्चे के सफल ऑपरेशन के बाद जब उसे सुरक्षित बाहर लाया गया तो उसके माता और पिता की आंखों में खुशी के आंसू दिखे। बच्चे को स्वस्थ देखकर परिजनों ने डॉ. हरेंद्र और एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व अग्रवाल समेत उनकी मेडिकल टीम को आभार व्यक्त किया।
फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी हालत भी सामान्य है।
