Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत

Devendra Fadnavis Birthday: महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस के जन्मोत्सव पर मराठवाड़ा में हरित महोत्सव की शुरुआत हुई। ऑरिक सिटी से शुरू हुए इस अभियान के तहत 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 22, 2026 | 09:32 PM

मराठवाड़ा में हरित महोत्सव (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Harit Mahotsav Launched In Marathwada: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को मराठवाड़ा में वृहद हरित अभियान की शुरुआत की गई। देवेंद्रजी जन्मोत्सव – हरित महोत्सव और हरित महाराष्ट्र सप्ताह के अंतर्गत पूरे मराठवाड़ा में पांच लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। शेंद्रा स्थित ऑरिक सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया।

पूर्व विधायक एवं देवा सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष संजय केणेकर की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य मराठवाड़ा में हरित क्षेत्र का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। अभियान का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे की प्रमुख उपस्थिति में हुआ।

अभियान के शुभारंभ पर जुटे कई गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड, जिला परिषद अध्यक्ष अविनाश गलांडे पाटील, ऑरिक सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण दुबे, भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ. उज्वला दहिफले, सेवानिवृत्त शिक्षणाधिकारी एम. के. देशमुख, भाजपा कोचिंग क्लासेस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. डॉ. पांडुरंग मांडकीकर, गैलेक्सी लेबोरेटरी के संचालक श्रीकांत देशमुख, पार्षद रामेश्वर भादवे, पार्षद छाया खाजेकर, भाजपा शहर उपाध्यक्ष दीपक ढाकणे, निवासी उपजिलाधिकारी जनार्दन विधाते, तहसीलदार बिडवे, विभागीय वन अधिकारी संदीप गिरी, वन अधिकारी चव्हाण, इनामदार, नीरज बोरसे, सागर बारस्कर, छोटू झिरपे, साई अकादमी के संचालक विष्णु पाटील, दिव्या पाटील, मीना मिसाल,कल्पना जाधव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा

पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें

सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण

अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन

वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय केणेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मोत्सव को समाजोपयोगी स्वरूप देने के उद्देश्य से पूरे मराठवाड़ा में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण तभी सफल होगा जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा

हर पौधा बनेगा भविष्य की सुरक्षा का आधार

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, संतुलित पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित अभियान समय की आवश्यकता हैं।

मराठवाड़ा को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नागरिकों से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Harit mahotsav launched in marathwada on devendra fadnavis birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 09:32 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.