- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Ghatkheda Talab Drowning Accident 4 Deaths Dibba Party Incident
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
Amravati Drowning Incident: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के घाटखेड़ा तालाब में डिब्बा पार्टी के दौरान 4 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया है।

Amravati Drowning Incident (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Frejarpura Police Station:अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडे कॉलेज के पीछे घाटखेड़ा तालाब में रविवार को डिब्बा पार्टी मनाने गए 10 बच्चाों में से 3 नाबालिग समेत 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान मानव उर्फ आदित्य नरेंद्र जोशी 14, पायल बबलू पंडित 21, यश गजानन काकडे 13 और सोनाली नरेंद्र जोशी 16 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तालाब में काफी मात्रा में गाद और दलदल होने के कारण आदित्य नरेंद्र जोशी का पैर फंस गया था।
उसे बचाने के लिए पायल बबलू पंडित पानी में उतरीं, लेकिन वह भी दलदल में फंस गई। इसके बाद यश गजानन काकडे और सोनाली नरेंद्र जोशी दोनों को बचाने के लिए पानी में गए, लेकिन उनके पैर भी गाद में फंस गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी चारों मृतकों के परिवार को दी गई। जिसके बाद प्रभाग के पार्षद आशिष अतकरे व परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सावधानी बरतने की अपील
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तालाब की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तालाब में गाद और दलदल अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से ऐसे असुरक्षित जलस्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री
Kedarnath Trek Accident: केदारनाथ यात्रा के दौरान शॉर्टकट लेने से 2 युवा खाई में गिरे, 1 की मौत 1 घायल
रीवा: क्योंटी जलप्रपात की खाई में गिरे दो युवक, पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अमरावती बस स्टैंड में अवैध यात्री वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस-एसटी का संयुक्त अभियान
ये भी पढ़े: गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
लगातार बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय
बढ़ती घटनाओं के पीछे प्रशासन और खुद लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। ऐसी कई जगहों पर प्रशासन की तरफ से कोई सावधानी नहीं बरती जाती और आज की युवा पीढ़ी वीडियो वगैरह के चक्कर में अपनी जान गंवा रही है। लोगों को खुद संतर्कता बरतना भी उतनाही जरूरी है।
Amravati ghatkheda talab drowning accident 4 deaths dibba party incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DSSSB में 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका, सैलरी 1.42 लाख तक
Jun 11, 2026 | 04:25 PMअतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
Jun 11, 2026 | 04:23 PMवर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘वॉश आउट’ और ‘ऑल आउट’ अभियान में पकड़ी 20 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और ड्रग्स
Jun 11, 2026 | 04:21 PMबुरहानपुर में प्राकृतिक आपदा का तांडव, 300 करोड़ की केला फसल तबाह; कलेक्टर के दरबार में पहुंचे बेबस अन्नदाता
Jun 11, 2026 | 04:14 PMJacqueline Fernandez की याचिका से अलग हुए जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट में बदली सुनवाई की बेंच
Jun 11, 2026 | 04:13 PMZoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
Jun 11, 2026 | 04:12 PMTMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम मोदी के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग
Jun 11, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














