- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Fuel Crisis Rumours Petrol Diesel Shortage Black Marketing News
अमरावती में ईंधन संकट: पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से नागरिकों में संभ्रम, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत। प्रशासन का दावा, लेकिन पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें।

Amravati Petrol Fuel Shortage News: खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के चलते अमरावती में नागरिकों में भारी संभ्रम देखा जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि सभी ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन वास्तविक स्थिति इसके उलट नजर आ रही है।
पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और गैस वितरकों के यहां ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर माल उपलब्ध नहीं है, जबकि शहर के गली-कुचों में ईंधन ब्लैक मार्केट में खुलेआम बिक रहा है। वाहन मालिक अपनी आवश्यकता से अधिक पेट्रोल भर रहे हैं और कई लोग टैंक भरने के बाद खाली कर लाइन में फिर से लग रहे हैं। इसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल ब्लैक में ₹100 से अधिक कीमत में बिक रहा है।
गायगांव डिपो में पर्याप्त स्टॉक, लेकिन प्रोसेस जटिल
अकोला जिले के गायगांव डिपो में पेट्रोल भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि कंपनियां सभी डीलरों से माल के बदले एडवांस राशि मांग रही हैं। टैंकर के लिए ड्राफ्ट बनाना और संबंधित प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने के कारण कुछ पंपों पर माल तुरंत उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: 96 साल की हुई ‘दक्खन की रानी’; पहली लग्जरी ट्रेन ‘डेक्कन क्वीन’ का आज CSMT पर मनेगा महोत्सव
अमरावती: ग्रामीण इलाकों में फिर सुलगने लगे चूल्हे; गैस किल्लत से बेनोडा शहीद और वरुड के नागरिक बेहाल
नागपुर: जयहिंदनगर में चोरों का तांडव; मकान मालिक और किरायदारों के घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक का माल साफ
बाम्हणी में अनुमति से अधिक रेत उत्खनन; प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ 30 मार्च से जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन
गैस की कृत्रिम मांग और देरी
गैस सिलेंडरों के लिए भी कृत्रिम मांग बनी हुई है। कई डीलरों के पास पिछले शनिवार से माल नहीं पहुंचा है। ग्राहकों के लगातार पूछताछ के बावजूद जब तक ट्रक नहीं आता, बुकिंग के अनुसार ही सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।
प्रशासन का दावा और नागरिकों की परेशानी
शहर में कुछ होटल मालिकों ने मेन्यू में कमी कर सीमित आइटम उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों और लंबी कतारों के कारण नागरिकों में घबराहट बनी हुई है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन यह अधिक समय तक नहीं टिक सकती।
Amravati fuel crisis rumours petrol diesel shortage black marketing news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PMRCB vs SRH: भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, IPL में बड़ा कीर्तिमान बनाने की दहलीज पर
Mar 26, 2026 | 09:50 PM‘2 साल पहले सपना भी नहीं था!’ अक्षय ओबेरॉय का इमोशनल खुलासा, अब शाहरुख खान-यश संग मचाएंगे धमाल
Mar 26, 2026 | 09:42 PM60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mar 26, 2026 | 09:39 PMइस राम नवमी भेजें अपनों को ये खास संदेश, जो जीत लेंगे सबका दिल
Mar 26, 2026 | 09:32 PMG-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे एस जयशंकर, यूक्रेन युद्ध से लेकर इन मुद्दों पर चर्चा
Mar 26, 2026 | 09:18 PMईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल
Mar 26, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM














