Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद

Rajesh Kshirsagar Alleged Commission Deal Video Viral: एकनाथ शिंदे के करीबी नेता राजेश क्षीरसागर का ठेकेदार के साथ कमिशन डील का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 27, 2026 | 06:24 PM

शिंदे गुट के नेता राजेश क्षीरसागर का कथित 'कमिशन डील' वीडियो वायरल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Rajesh Kshirsagar Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति में जहाँ एक तरफ ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे के तूफानी दौरों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच शह-मात का खेल जारी है, वहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता का चौंकाने वाला कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद राज्य के सियासी गलियारों में भ्रष्टाचार और कमिशनखोरी को लेकर एक नया भूचाल आ गया है।

ठाकरे गुट के सोलापुर जिले के पूर्व अध्यक्ष रविकिरण इंगवाले ने इस कथित स्टिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति शिंदे गुट के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राजेश क्षीरसागर हैं, जो एक सरकारी ठेकेदार के साथ काम के बदले मिलने वाले कमिशन के प्रतिशत पर सीधी सौदेबाजी कर रहे हैं।

पांच प्रतिशत आपका और दो प्रतिशत बाकी का

पूर्व जिला प्रमुख रविकिरण इंगवाले द्वारा साझा किए गए इस कथित वीडियो के आधार पर यह गंभीर दावा किया गया है कि इसमें किसी बड़े सरकारी टेंडर या प्रोजेक्ट को लेकर पैसों का सीधा लेन-देन चल रहा है। वीडियो के संवादों के मुताबिक, ठेकेदार कथित तौर पर नेता जी से कह रहा है कि उसने तय डील के अनुसार पांच प्रतिशत (5%) उन्हें और बाकी के दो अन्य लोगों को एक-एक प्रतिशत का हिस्सा दे दिया है। इसके साथ ही बातचीत में यह भी सामने आया कि पहले किश्त के रूप में 40 लाख रुपये दिए जा चुके थे, लेकिन अब कुछ तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से ठेकेदार आगे काम करने का इच्छुक नहीं दिख रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में 2 स्वीकृत सदस्यों की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में नई चयन प्रक्रिया के दिए निर्देश

अमरावती-बडनेरा को बड़ी सौगात, पांच रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद

TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

ये भी पढ़ें- TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

दूसरों का काम छीनकर तुम्हें दिया

वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात वह संवाद है जहां कथित तौर पर राजेश क्षीरसागर ठेकेदार पर दबाव बनाते दिख रहे हैं। जब ठेकेदार अपनी दी गई रकम का हिसाब समझाने की कोशिश करता है, तो सामने से आवाज आती है, “हमें भी तो अपने लोगों को वेतन (सैलरी) देना होता है, हमारा भी खर्च है। यह काम किसी और को मिलने वाला था, लेकिन हमने दूसरों के हाथ से ये काम छीनकर आपको दिया है।” इस पर ठेकेदार सहमे हुए लहजे में कहता नजर आ रहा है, “महोदय, आप गुस्सा न हों।” इस पूरी बातचीत के कैमरे में कैद होने से शिंदे गुट बैकफुट पर नजर आ रहा है।

ऑपरेशन टाइगर’ के बीच विपक्ष को मिला बड़ा हथियार

यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद बागी सांसदों और विधायकों के गढ़ में जाकर महायुती सरकार को ‘खोके’ (रिश्वत) के मुद्दे पर घेर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष को सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक बेहद ज्वलंत और प्रत्यक्ष प्रमाण मिल गया है। अभी तक इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक या फोरेंसिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही राजेश क्षीरसागर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है।

(नोट: नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

Eknath shinde faction leader rajesh kshirsagar alleged commission deal video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 06:24 PM

Topics:  

  • Kolhapur
  • Kolhapur News
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.