अमरावती के प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाने की मांग, शिवसेना ने मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Encroachment Removal: अमरावती में शिवसेना ने जिला प्रमुख संतोष बद्रे और पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के नेतृत्व में मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकरआंदोलन की चेतावनी दी।
Urban Cleanliness (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Corporation: शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख संतोष बद्रे और पूर्व विधायक व उपनेता ज्ञानेश्वर धाने पाटिल के नेतृत्व में मनपा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर की विभिन्न समस्याओं पर तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। फोटोशिवसेना ज्ञापनजगहजगह कचरे के ढेरज्ञापन में कहा कि पिछले कई वर्षों से महानगरपालिका क्षेत्र में कचरे की उचित सफाई नहीं हो रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर हर तरफ कचरे के ढेर दिखाई देते हैं, जिससे नागरिकों में भारी नाराजगी है।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि अमरावती को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मनपा ने तुरंत कड़े कदम नहीं उठाए, तो इसके खिलाफ तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। आगामी मानसून के दौरान अमरावती में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाए। इसके लिए राजापेठ से बडनेरा रोड, अकोला रोड और यवतमाल रोड को प्रायोगिक आधार पर चुनकर अधिकतम पेड़ लगाने का प्लान तैयार हो और ट्री गार्ड उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, जीवित पेड़ों पर कीलें ठोककर बोर्ड लगाने या लाइटें लपेटने वालों पर कानूनी रोक लगाने तथा ट्री गार्ड में फंसे पुराने पेड़ों को मुक्त करने की मांग भी की गई।
यातायात हो रहा बाधित
शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले राजकमल चौक, श्याम चौक, इर्विन चौक और राजापेठ चौक पर घुमंतू लोगों के अनधिकृत डेरे और भिक्षावृत्ति पर गहरी चिंता जताई गई। ये लोग डिवाइडर और सड़कों पर ही खाना बनाते हैं और रात में वहीं सोते हैं। छोटे बच्चे चौराहों पर भीख मांगते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। भीख न देने पर ये बच्चे वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की डिक्की से सामान तक चुरा लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हर वारकरी ही VIP: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में विठ्ठल दर्शन के लिए खास सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल
14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर
बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड
मध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी
ये भी पढ़े: Mumbai Local Train: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर 98% पूरा, मुंबई लोकल को जल्द मिलेगी नई लाइफलाइन
बंदोबस्त करने की मांग
इस गंभीर समस्या से व्यापारी, दुकानदार और राहगीर बेहद त्रस्त हैं, इसलिए इनका हमेशा के लिए बंदोबस्त करने की मांग की गई है। इस समय ज्ञानेश्वर धाने पाटिल, संतोष बद्रे, अजय गढवे, सुनील राउत, समीर कोर्पे, मुकेश उमरे, रेखा खारोडे, योगिता मडावी, शारदा पेढकर, राजेश पाठक सहित कई पदाधिकारी और शिवसैनिक उपस्थित थे।
