Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर वारकरी ही VIP: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में विठ्ठल दर्शन के लिए खास सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

Pandharpur Ashadhi Wari: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में उमड़े लाखों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने शानदार इंतजाम किए हैं। हर भक्त को VIP मानते हुए मुफ्त भोजन, कूलर और खास सुविधाएं दी जा रही हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:22 PM

पंढरपुर वारी के दौरान वारकरियों के लिए की जा रही खास सुविधाएं (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Warkari VIP Treatment In Pandharpur: आषाढ़ी एकादशी को लेकर पावन नगरी पंढरपुर भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर हो चुकी है। भगवान विट्ठल और माता रुक्मिणी के दर्शनों की अभिलाषा लिए महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों वारकरी पंढरपुर पहुंच रहे हैं। विट्ठल-विट्ठल, विठू माऊली के जयघोष गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की इस अपार भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर समिति ने इस वर्ष सराहनीय कदम उठाए हैं।

भीषण गर्मी से राहत: कूलर, पंखे और विश्राम स्थल

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि पंढरी की पावन भूमि पर आने वाला हर एक वारकरी हमारे लिए सबसे बड़ा मेहमान यानी VIP है। लंबी-लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने वाले श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से बचाने के लिए पूरे दर्शन मार्ग पर छाया की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही पूरी कतार में बड़े-बड़े कूलर और पंखे लगाए गए हैं, ताकि भक्तों को उमस का सामना न करना पड़े। जगह-जगह विश्राम स्थल बनाए गए हैं, जहां थकान महसूस होने पर श्रद्धालु कुछ देर बैठकर आराम कर सकें। स्वच्छ पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की टीमें भी लगातार कतारों के आसपास तैनात हैं।

सम्बंधित ख़बरें

14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर

बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड

मध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी

पुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित

पेट भरकर भोजन: शुद्ध देशी घी का शीरा और साबूदाना खिचड़ी

लंबी यात्रा करके आ रहे वारकरियों के स्वास्थ्य और पोषण का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए सुबह के नाश्ते में शुद्ध देशी घी का हलवा और चावल-साबूदाने की खिचड़ी बांटी जा रही है। इसके साथ ही दोपहर और रात में सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क और भरपेट भोजन (महाप्रसाद) की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी भक्त भूखा न रहे।

श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनिनाथ महाराज औसेकर ने कहा कि हमारे लिए कोई बड़ा नेता या अफसर VIP नहीं है, बल्कि आषाढ़ी यात्रा के दौरान पंढरपुर आने वाला हर वारकरी ही असली VIP है। भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए आए हर भक्त की देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

सेवाभाव से महका पंढरपुर

पंढरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक समाधान आवताडे ने वारकरियों के सेवा के लिए ‘चरण सेवा’ पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा वारकरियों की सेहत काे ध्यान में रखते यह एक सेवा की एक छोटी सी कोशिश है। भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पूरे राज्य से वारकारी पंढरपुर की यात्रा करते हैं।

विठोबाच्या दारी, आरोग्यसेवेची वारी!🚩🙏 विठुरायाच्या दर्शनासाठी राज्यभरातून पंढरीला येणाऱ्या वारकऱ्यांच्या आरोग्याची काळजी घेत, ‘चरण सेवा’ उपक्रमाच्या माध्यमातून सेवाभाव जपण्याचा हा छोटासा प्रयत्न…#आषाढी_वारी #AshadhiWaari #Pandharpur #VithhalRukhmini #चरणसेवा pic.twitter.com/i4BtROpb22 — Samadhan Autade (@samadhanautade1) July 23, 2026

इधर ‘वारकरी ही VIP है’ के इस विज़न ने पूरे पंढरपुर शहर में एक अद्भुत भक्तिमय और सेवाभावी माहौल पैदा कर दिया है। मंदिर समिति से लेकर स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संस्थाएं भी वारकरियों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई हैं। इस तरह के प्रबंधों के चलते घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर

खुद कतारों में जाकर हाल-चाल पूछ रहे समिति के अध्यक्ष

प्रबंध समिति केवल कागजों या बैठकों तक सीमित नहीं है। श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनिनाथ महाराज औसेकर खुद कतारों में जाकर श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात कर रहे हैं। वे भक्तों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं और तुरंत उनका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन का यह संवेदनशील और आत्मीय रवैया देखकर दर्शन के लिए आए वारकरियों के चेहरे खिल उठे हैं।

Ashadhi ekadashi wari pandharpur vithoba temple facilities warikari vip

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 04:22 PM

Topics:  

  • Ashadhi Wari
  • Maharashtra News
  • Pandharpur News
  • Pandharpur Yatra
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.