Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी

Central Railway ने पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए। पिछले 5 सालों की पहली तिमाही में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से हुई 89% की बढ़ोतरी। 'मिशन-जीरो स्क्रैप स्टेटस' से राजस्व में उछाल

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:06 PM

मध्य रेल का मिशन जीरो स्क्रैप स्टेटस (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Central Railway Record Revenue: पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। ‘मिशन–जीरो स्क्रैप स्टेटस’ अभियान के तहत मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है।

यह पिछले पांच वर्षों की पहली तिमाही का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। मध्य रेल के स्टोर्स विभाग ने सभी पांच मंडलों और कारखानों में बिखरे हुए कबाड़ की पहचान कर उसके व्यवस्थित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया। इसका नतीजा राजस्व में भारी वृद्धि के रूप में सामने आया।

पिछले सालों की तुलना में दोगुनी कमाई

मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ का राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 89 प्रतिशत अधिक है, जो रेलवे की संसाधन प्रबंधन और स्क्रैप निस्तारण नीति की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2025-26 में ₹71.94 करोड़, 2024-25 में ₹81.09 करोड़, 2023-24 में ₹81.64 करोड़ और 2022-23 में ₹101.40 करोड़ की आय हुई थी। इस बार की रिकॉर्ड कमाई से स्पष्ट है कि ‘मिशन-जीरो स्क्रैप स्टेटस’ अभियान के तहत अपनाई गई रणनीति ने राजस्व बढ़ाने के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग को भी सुनिश्चित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड

पुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार

मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: CSMT-कसारा मार्ग पर 12 की जगह 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें चलेंगी

किस मंडल ने कितनी कमाई की

इस बार मुंबई मंडल ₹22.43 करोड़ के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद भुसावल मंडल ₹20.44 करोड़, नागपुर मंडल ₹19.98 करोड़, पुणे मंडल ₹18.19 करोड़ और सोलापुर मंडल ₹6.44 करोड़। इसके अलावा परेल और माटुंगा कारखानों सहित अन्य शेडों और इकाइयों ने मिलकर ₹48.62 करोड़ का योगदान दिया।

यह भी पढ़ेः- ठाणे में 31 जुलाई तक बिजली नहीं कटेगी, विधायक की बैठक में महावितरण ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

क्या-क्या बेचा गया

यह राजस्व रेल के परमानेंट-वे के पुराने स्लीपर, लौह और अलौह धातु स्क्रैप, अनुपयोगी कंडेम्ड कोच-वैगन और अन्य कबाड़ सामग्री को बेचकर हासिल किया गया। मध्य रेल के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि वित्तीय अनुशासन, परिचालन दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ‘मिशन-जीरो स्क्रैप स्टेटस‘ के जरिए कबाड़ को राजस्व में बदलकर संसाधनों का सदुपयोग किया जा रहा है।

Central railway record revenue earned from scrap sales increase over last 5 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 04:06 PM

Topics:  

  • Ashwini Vaishnaw
  • Indian Railway News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Train
  • South-East-Central Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.