Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला के बाद अमरावती में BJP-AIMIM का गठबंधन! नगराध्यक्ष ने मंत्री बावनकुले को लिखा पत्र, जानिए क्या है सच्चाई

Amravati News: अमरावती के अचलपुर नगर परिषद में भाजपा-AIMIM गठबंधन की अफवाहों से सियासी घमासान मच गया। कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाकर मुद्दे को और गर्मा दिया। भाजपा की नगराध्यक्ष ने बताई सच्चाई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 23, 2026 | 11:56 AM

असदुद्दीन ओवैसी व चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP AIMIM Alliance Controversy: अकोला जिले के अकोट में AIMIM-भाजपा गठबंधन मुद्दे के बाद अब अमरावती जिले की अचलपुर नगर परिषद में सत्ता कायम करने के मामले में भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के गठबंधन की चर्चा जोरों पर चली। इससे अमरावती जिले राजनितिक भूचाल आ गया है। वहीं विरोधियों ने दोनों ही पार्टियों को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था। यह मामला गुरुवार को दिन भर अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलता रहा।

क्या है भाजपा-AIMIM गठबंधन की सच्चाई?

हालांकि अचलपुर की नगराध्यक्ष रूपाली माथने ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पत्र भेज कर स्पष्ट किया है कि इस तरह का कोई भी गठबंधन नहीं है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत अफवा है। तो वही संबंधित पक्षों ने भी इस पर अपना खुलासा बयां किया।

हिंदुत्ववादी विचारधारा वाली पार्टी

उल्लेखनीय है कि अचलपुर नगर परिषद में कांग्रेस 15, एआईएमआईएम के 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 2 तथा 1 निर्दलीय सहित कुल 21 सदस्य है। उसी तरह प्रहार जनशक्ति पार्टी के 2, भाजपा के 10 और 8 अपक्ष निर्दलीय सदस्य हैं। इसके अलावा, विभिन्न आघाड़ियों के गुट भी सक्रिय हैं, जिनमें कांग्रेस आघाड़ी, अचलपूर विकास आघाड़ी, अचलपूर परतवाडा विकास आघाड़ी और भाजपा स्वतंत्र गुट शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती का अगला मेयर कौन? सर्वसाधारण आरक्षण के बाद BJP की महिला मेयर की चर्चा तेज, रवि राणा भी लगा रहे जोर

KYC के बहाने ‘छंटनी’ का खेल! लाडकी बहिनों ने सरकार को दी चेतावनी, पंचायत और जिला परिषद चुनाव में मिलेगा जवाब!

अकोला में फिर ‘महिला राज’: ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ महापौर पद, भाजपा की जीत लगभग तय!

चंद्रपुर मनपा में फिर महिला राज, OBC महिला बनेगी महापौर, 19 ओबीसी पार्षदों पर लटकी सुप्रीम कोर्ट की तलवार

मिली जानकारी के अनुसार नगराध्यक्ष रूपाली माथने ने मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को भेजे अपने पत्र में कहा है कि अचलपुर नगर परिषद में एआईएमआईएम का कोई अधिकृत गुट अस्तित्व में नहीं है। भाजपा हिंदुत्ववादी विचारधारा वाली पार्टी है और उसने एमआईएम के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है। पार्टी के वरिष्ठों को भ्रमित करने के लिए ऐसी अफवाएं फैलाई जा रही है।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी एमआईएम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एमआईएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुस्लिम पार्षदों ने अपने ही समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों को धोखा देते हुए भाजपा के साथ युति की, जिसके चलते कांग्रेस के 15 नगरसेवक समिति से बाहर हो गए। एमआईएम खुद को अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी बताती रही है। जबकि यह केवल राजनीतिक गठजोड़ नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। जिन दलों पर अल्पसंख्यकों के हक की रक्षा की जिम्मेदारी थी। वही दल भाजपा की सत्ता राजनीति का हिस्सा बन गए और कांग्रेस के मुस्लिम नगरसेवकों को निर्णय प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

कांग्रेस का आरोप है कि एमईएम और राकांपा ने A टीम–B टीम की भूमिका निभाते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम किया, जबकि नुकसान सीधे उस समाज को हुआ, जिसने कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनकर भेजा था।

यह भी पढ़ें:- जब बाल ठाकरे के खिलाफ पार्टी के सीनियर नेता ने खोला था मोर्चा; जूतों से हुई थी पिटाई, मुंह पर पोत दी थी कालिख

हमें किया जा रहा बदनाम: AIMIM

इन सब मामले में एमआईएम की ओर से जिलाध्यक्ष सै। मुजीब ने कहा कि भाजपा से एमआईएम की कभी गठबंधन नही हो सकता। यह सब कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टी व्दारा एमआईएम को बदनाम करने के लिए साजिश की जा रही है। एमआईएम ने भाजपा को कोई समर्थन नहीं दिया है। 3 एमआईएम, 3 निर्दलीय 2 राष्ट्रवादी के पार्षदों का एक गुट बनाया गया है। उसकी बुनियाद पर उन्हें एक समिति मिली है।

मुस्लिम वोटों का गलत इस्तेमाल

अमरावती कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख ने कहा कि चुनाव के दौरान धर्मनिरपेक्षता, अल्पसंख्यकों के मुद्दे और भाजपा की नीतियों का विरोध करने वाले यही पार्षद अब सत्ता के लिए भाजपा के साथ जा बैठे हैं, जिसको लेकर तीखी आलोचना हो रही है। शहर में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि “वोट मुस्लिम समाज के, लेकिन सत्ता भाजपा के हाथ”यह स्थिति जनता के विश्वास के साथ सीधा धोखा है। जिन प्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज के मतों और भरोसे के दम पर चुनाव जीता, उनका इस प्रकार भाजपा के साथ जाना जनादेश के साथ विश्वासघात है। जनता इसका खुलकर जवाब मांगेगी और इसका राजनीतिक असर आगे दिखाई देगा।

Amravati achalpur nagar parishad bjp aimim alliance controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 11:56 AM

Topics:  

  • AIMIM
  • Amravati
  • BJP
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.