अकोला में फिर ‘महिला राज’: ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ महापौर पद, भाजपा की जीत लगभग तय!
Akola Mayor Reservation: अकोला मनपा में महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित। 44 पार्षदों के साथ भाजपा का पलड़ा भारी। शारदा खेड़कर और योगिता पावसाले समेत कई नाम चर्चा में।
- Written By: प्रिया जैस
अकोला न्यूज
OBC Women Mayor Akola: अकोला महानगरपालिका का महापौर पद का आरक्षण गुरुवार को घोषित किया गया। उस अनुसार अकोला मनपा में महापौर पद पर ओबीसी महिला पार्षद का चयन किया जाएगा। महापौर पद को लेकर यहां पर फिलहाल राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। फिलहाल मनपा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।
80 में से 38 पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं, इसी तरह भाजपा द्वारा सत्ता स्थापना की बात कही गयी है तथा यह भी कहा गया है कि, भाजपा के पास करीब 44 पार्षद हैं। जबकि बहुमत के लिए 41 पार्षदों की आवश्यकता है। जानकारी के अनुसार भाजपा के पास 13 तथा कांग्रेस के पास 3 ओबीसी महिला पार्षद हैं।
राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद के आरक्षण का ड्रा गुरुवार को मुंबई में मंत्रालय में नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल की उपस्थिति में निकाला गया। जिसमें अकोला मनपा का महापौर पद नागरिकों के पिछड़ा प्रवर्ग महिला अर्थात ओबीसी महिला प्रवर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
राम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा के पास ओबीसी महिला पार्षद
भाजपा के पास शारदा खेड़कर, योगीता पावसाले, एड.कल्पना गोटफोड़े, प्राची काकड़, मंजूषा शेलके, नीतू जगताप, रश्मी अवचार, सोनाली अंधारे, वैशाली शेलके, निकिता देशमुख, शील्पा वरोकार आदि ओबीसी महिला पार्षद हैं। अकोला मनपा में फिलहाल भाजपा पार्षदों की संख्या देखते हुए ऐसा लगता है कि महापौर पद पर भाजपा की ओबीसी महिला पार्षद का चयन होगा। अब इस ओर सबका ध्यान लगा हुआ है कि, भाजपा महापौर पद के लिए किस ओबीसी महिला पार्षद का चयन करती है।
इसके पूर्व 5 बार महिलाएं महापौर पद पर रहीं
सन 2002 से 2017 तक की कलावधि में कुल 8 महापौर में से 5 महिलाएं महापौर पद पर विराजमान रह चुकी हैं वहीं पुरुषों को सिर्फ तीन बार मौका मिला है। अब पुन: महापौर पद पर ओबीसी महिला पार्षद विराजमान होंगी।
यह भी पढ़ें – चंद्रपुर मनपा में फिर महिला राज, OBC महिला बनेगी महापौर, 19 ओबीसी पार्षदों पर लटकी सुप्रीम कोर्ट की तलवार
शहर की प्रथम नागरिक यानि महापौर बनने का मौका किसी को सौभाग्य से ही मिलता है। नियमानुसार महापौर पद का कार्यकाल ढाई वर्ष का रहता है। शहर में पिछले वर्षों में सुमन गावंडे, अश्विनी हातवलणे, मदन भरगड़, सुरेश पाटिल, ज्योत्स्ना गवई, उज्वला देशमुख, विजय अग्रवाल तथा अर्चना मसने महापौर रह चुकी हैं।
विभिन्न पार्टियों का संख्या बल
| पार्टी | संख्या |
|---|---|
| भाजपा | 38 |
| कांग्रेस | 21 |
| शिवसेना उबाठा | 6 |
| वीबीए | 5 |
| राकां शरद गुट | 3 |
| एमआईएम | 3 |
| शिवसेना शिंदे गुट | 1 |
| राकां अजीत गुट | 1 |
| महाविकास समिति | 1 |
| निर्दलीय पार्षद | 1 |
| कुल | 80 |
