अमरावती: किसानों के लिए 2,034 करोड़ निधि मंजूर, संभागीय आयुक्त ने दी जानकारी

Amravati News: राज्य सरकार ने अमरावती संभाग के 5 जिलों में बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए रबी सीजन हेतु 2,034 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत निधि मंजूर की है।
अमरावती: किसानों के लिए 2,034 करोड़ निधि मंजूर, संभागीय आयुक्त ने दी जानकारी
फाइल फोटो
Published on
Updated on

 Fund Approved For Farmers: राज्य सरकार ने अमरावती संभाग के अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाना और वाशिम जिलों में जून से सितंबर 2025 तक भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए रबी सीजन के लिए बीज और सहायक वस्तुओं के लिए विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर (3 हेक्टेयर की सीमा के भीतर) की दर से 2,034 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत निधि मंजूर की है।

संभागीय आयुक्त डॉ. श्वेता सिंघल ने किसानों से यह सहायता प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों से ई-केवाईसी और किसान आईडी बनाने की भी अपील की। अमरावती संभाग में 20 लाख 86 हजार 445 किसानों को कुल 2,034 करोड़ 43 लाख 46 हजार रुपये वितरित किए जाएंगे।

संभाग के किसानों के लिए 2,034 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत निधि मंजूर

  • अमरावती संभाग में जून से सितंबर 2025 की अवधि के दौरान बीज एवं अन्य सहायक मामलों में कुल 20 लाख 86 हजार 445 किसान प्रभावित हुए हैं। कुल प्रभावित क्षेत्र 20 लाख 34 हजार 434.60 हेक्टेयर और निधि 2 लाख 3 हजार 443.46 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
  • अमरावती : जिले में 2 लाख 24 हजार 915 किसान प्रभावित हुए हैं, जिनका क्षेत्रफल 1 लाख 86 हजार 902.5 हेक्टेयर है और इसके लिए 18 हजार 690.25 लाख रुपये की निधि स्वीकृत हुई है।
  • अकोला : जिले में 3 लाख 56 हजार 229 किसानों का 3 लाख 23 हजार 496.88 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित रहा, जिसके लिए 32 हजार 349.68 लाख रुपये का प्रावधान है।
  • यवतमाल : जिले में 5 लाख 23 हजार 345 किसानों का 6 लाख 38 हजार 158.10 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है और 63 हजार 815.82 लाख रुपये की निधि रखी गई है।
  • बुलढाना: जिले में 6 लाख 85 हजार 338 किसानों का 6 लाख 10 हजार 572.80 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसके लिए 61 हजार 57.28 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • वाशिम : जिले में 2 लाख 96 हजार 618 किसानों का 2 लाख 75 हजार 304.32 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है और 27 हजार 530.43 लाख रुपये की निधि निर्धारित की गई है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com