अमरावती में 3.5 लाख मतदाताओं के हाथों में 278 पार्षदों का भविष्य, 3200 कर्मचारियों की नियुक्ति
Amaravati Elections Update: अमरावती जिले में 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव में 278 सदस्य चुने जाएंगे। कुल 3,58,868 मतदाता होंगे और 439 मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं।
- Written By: आकाश मसने
अमरावती चुनाव के लिए निरीक्षकों का तबादला
Amravati Nagar Parishad Elections: अमरावती जिले की 10 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों में होने वाले सार्वत्रिक चुनावों में इस बार कुल 278 सदस्य चुने जाएंगे। जिले में 3 लाख 58 हजार 868 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 439 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं और मतदान 155 प्रभागों में संपन्न होगा। मतदान 2 दिसंबर को, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इस बार नगराध्यक्ष का सीधा चुनाव जनता द्वारा किया जाएगा।
पिछले साढ़े तीन वर्षों से जिले की इन स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव लंबित थे। अब 3 दिसंबर के बाद प्रशासक राजवट (प्रशासनिक व्यवस्था) समाप्त हो जाएगी। चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी ने 36 चुनाव निर्णय अधिकारी तथा 3,200 कर्मचारियों की नियुक्ति की है।
10 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन पहले ही दिन केवल अचलपुर नगर परिषद में 6 और चिखलदरा नगर परिषद में 1 नामांकन दाखिल हुआ। बाकी जगहों पर उम्मीदवार अभी ‘वेट एंड वॉच’ (प्रतीक्षा और अवलोकन) की नीति पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेलघाट के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Amravati News: अमरावती में सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
Amravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
421 मतदान केंद्र असंवेदनशील
चुनाव अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी 421 मतदान केंद्र असंवेदनशील घोषित किए गए हैं। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें। इस चुनाव में अचलपुर में सर्वाधिक 99,659 मतदाता, जबकि चिखलदरा में सबसे कम 3,365 मतदाता हैं।
इसके अलावा अंजनगांव सुर्जी में 46,620, वरुड में 40,890, दर्यापुर में 36,561, मोर्शी में 32,874, शेंदूरजना घाट में 18,793, चांदूर रेल्वे में 18,126, चांदूर बाजार में 18,790, धामणगांव रेल्वे में 18,124, धारणी में 13,205 और नांदगांव खंडेश्वर में 12,039 मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें:- फैसला बेचने जज ने मांगी 25 लाख की रिश्वत, क्लर्क की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
अमरावती जिले की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कुल 278 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण लागू है। उदाहरण के तौर पर, अचलपुर नगर परिषद में 41 सीटों में से 5 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति और 11 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
कुल मतदान केंद्र
जिले की 12 स्थानीय संस्थाओं में कुल 3,59,056 मतदाता और 418 मतदान केंद्र रहेंगे। अचलपुर में सबसे अधिक 112 मतदान केंद्र, जबकि नांदगांव (खंडेश्वर) नगर पंचायत में सिर्फ 17 मतदान केंद्र होंगे।
चुनाव अधिकारी शिवाजी शिंदे ने कहा कि जिले में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव 32 अधिकारियों की देखरेख में और लगभग 3,200 कर्मचारियों की सहायता से संपन्न होंगे।
